CM Vishnu Deo Sai का मैराथन कार्यक्रम, Convocation से मंत्रालय तक कई कार्यक्रम तय, पूरा शेड्यूल जारी


रायपुर, 15 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 15 मई 2026, शुक्रवार का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह 10:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से रवाना होंगे और 10:50 बजे कृषि मंडपम, कृषि महाविद्यालय रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित “11th Convocation Ceremony” में शामिल होंगे।


इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:25 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे और कुछ समय आरक्षित कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगे। दोपहर 2:30 बजे वे मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर के लिए रवाना होंगे, जहां शाम 3 बजे से 6 बजे तक आरक्षित कार्यक्रम रहेगा।


शाम 6 बजे मंत्रालय से रवाना होकर मुख्यमंत्री 6:30 बजे रोजबे रिसॉर्ट हॉल, रिंग रोड नंबर-3, आमासिवनी रायपुर पहुंचेंगे। यहां भी उनका कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है। रात 7 बजे वे वहां से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और 7:20 बजे निवास पहुंचकर विश्राम करेंगे।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp