LIVE UPDATE

Breaking : प्रदेश के कई IAS और IFS अफसरों के प्रभार बदले!….संजय शुक्ला बने प्रमुख सचिव, जयसिंह होंगे नए फारेस्ट सेक्रेटरी, देखिए पूरी सूची

राज्य शासन ने चुनाव के पहले कई आईएएस और आईएफएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किये हैं. आगामी चुनाव के मद्देनजर इन अफसरों के प्रभार में बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
राज्य सरकार ने एक बार फिर चुनाव से पहले कई आईएएस और आईएफएस अफसरों का तबादला किया है | राज्य सरकार ने प्रदेश के कई आईएएस और आईएफएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किए हैं | सामान्य प्रशासन द्वारा जारी अलग-अलग आदेश के मुताबिक अखिल भारतीय सेवाओं के 16 अफसरों के प्रभार बदले गयें हैं |
भारतीय वन सेवा के अधिकारी संजय शुक्ला को पदोन्नत कर प्रमुख सचिव बनाया गया है, संजय शुक्ला को  प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग के साथ-साथ विशेष कर्त्वयस्थ अधिकारी आवास एवं पर्यावरण तथा विशेष कर्त्व्यस्थ अधिकारी इलेक्ट्रानिक्स व सूचना प्रद्योगिक जिम्मेदारी दी गई हैं | वहीं अलरमंगलई डी को विज्ञान एवं प्रद्योगिकी विशेष सचिव नियुक्त किया गया हैं | सुनील मिश्रा को पर्यावरण संरक्षण मंडल का सदस्य सचिव बनाया गया है । आलोक अवस्थी को खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के साथ-साथ छत्तीसगढ़ प्रशासनिक अकादमी का डायरेक्टर बनाया गया है । प्रदूषण बोर्ड के मेम्बर सिकरेट्री अरुण प्रसाद को सीएसआईडीसी प्रबंध संचालक का प्रभार मिला है ।

भारतीय वन सेवा के अफसर पीसी मिश्रा आयुक्त महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना और प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग बनाये गए हैं । आईएफएस अनूप कुमार श्रीवास्तव की सेवा वन विभाग में वापसी हो गई है । जयसिंह महस्के को वन विभाग का नए सचिव बनाये गए हैं । भारतीय वन सेवा के अमरनाथ प्रसात कृषि विभाग के विशेष सचिव बनाये गए है । विवेक आचार्य को संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण बनाये गए हैं , आलोक कुमार दुबे अब संचालक तकनीकी सेवा के ही सिर्फ पद पर रहेंगे, उन्हें रोजगार एवं प्रशिक्षण के डायरेक्टर पद से हटा दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnudeo Sai Delhi Visit : दिल्‍ली में अमित शाह से मिले सीएम विष्‍णुदेव साय, बस्‍तर के विकास की दी जानकारी, गृह मंत्री ने की सराहना
CM Vishnudeo Sai Delhi Visit : दिल्‍ली में अमित शाह से मिले सीएम विष्‍णुदेव साय, बस्‍तर के विकास की दी जानकारी, गृह मंत्री ने की सराहना
May 14, 2026
CG News: दिल्‍ली में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय की अहम बैठक हुई है....
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आईएएस अफसर विनित नंदनवार को मिशन संचालक और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन के प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया हैं | आरके खुंटे को जिला गरियाबंद का जिला पंचायत सीईओ नियुक्त किया गया हैं | वहीं आईएएस नुपूर राशि जिला पंचायत सीईओ कोंडागांव नियुक्त किया गया हैं | व्हीके छलबानी विशेष सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग बनाए गए हैं ।

 

ये खबर भी पढ़ें…
NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट
NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट
May 15, 2026
NEET UG Re Exam Date: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट यूजी) 2026 री-एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles