LIVE UPDATE
Trending

CG-कांग्रेस नेता की मौत: कान्हा किसली ट्रिप पर गए कांग्रेस नेता की मौत, स्विमिंग पूल में नहाते समय आया हार्टअटैक

रायपुर, 15 मई 2026। रायपुर नगर निगम के संतोषी नगर मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद और कांग्रेस नेता अमित दास का हार्टअटैक से निधन हो गया। वे दोस्तों के साथ घूमने कान्हा किसली नेशनल पार्क गए हुए थे। गुरुवार रात एक निजी रिजॉर्ट के स्विमिंग पूल में नहाते समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

मौके पर मौजूद दोस्तों ने उन्हें संभालने की कोशिश की और तत्काल रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, पूल में नहाने के दौरान उनके गले में पानी चला गया था, जिसके बाद उनकी हालत लगातार खराब होती गई। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों को लिखी चिट्ठी; “शाला प्रवेश उत्सव” को जनआंदोलन बनाने की अपील, हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने का आह्वान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों को लिखी चिट्ठी; “शाला प्रवेश उत्सव” को जनआंदोलन बनाने की अपील, हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने का आह्वान
June 15, 2026
रायपुर 15 जून 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर 16 जून से 27...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमित दास संतोषी नगर मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड से तीन बार पार्षद रह चुके थे और पूर्व एमआईसी सदस्य भी थे। वे पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमित दास और विनीत दास के छोटे भाई थे। उनके आकस्मिक निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है।

परिजनों के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार दोपहर 3 बजे लक्ष्मी नगर स्थित प्रिंस कॉलोनी निवास से गोकुल नगर मठपुरेना के लिए निकलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विद्यार्थियों को संदेश: मन लगाकर पढ़ें, शिक्षा ही सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कुंजी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विद्यार्थियों को संदेश: मन लगाकर पढ़ें, शिक्षा ही सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कुंजी
June 15, 2026
रायपुर 15 जून 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles