LIVE UPDATE

Petrol Diesel New Rate: पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू,फौरन चेक करें रेट

Petrol Diesel New Rate: पेट्रोल-डीजल के दाम में आज बढ़ोतरी हो गई है। दिल्ली में पेट्रोल 3 रुपये और डीजल भी तीन रुपये महंगा हो गया है। इंडियन ऑयल द्वारा जारी नए रेट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल आज से 97.77 रुपये लीटर हो गया है। जबकि डीजल 90.67 रुपये लीटर हो गया है। इससे पहले यहां डीजल 87.67 रुपये और पेट्रोल 94.77 रुपये लीटर बिक रहा था।

कोलकाता में आज से पेट्रोल 108.74 रुपये लीटर हो गया है। जबकि डीजल 95.13 रुपये लीटर हो गया है। इंडियन ऑयल द्वारा जारी नए रेट के मुताबिक चेन्नई में आज शुक्रवार 15 मई से पेट्रोल 103.67 रुपये लीटर हो गया है। जबकि डीजल 95.25 रुपये लीटर हो गया है।

आखिर वही हुआ, जिसका डर था। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए। वैसे तो दाम बढ़ने के कयास चुनाव से पहले ही लगाए जा रहे थे कि चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे, क्योंकि दुनिया के अधिकांश देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम में बहुत अधिक बढ़ोतरी हो चुकी है और भारत अबतक शांत था। रविवार और सोमवार को पीएम मोदी की ईंधन की खपत कम करने की अपील से यह लगने लगा था कि दाम बढ़ेंगे। आज 2022 के बाद पहली बार पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है।

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ाने की जरूरत क्यों पड़ी
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को बताया था कि कच्चे तेल कीमतों में तेज उछाल और अंडर रिकवरी के चलते ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को रोजाना लगभग 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। यह अंडर रिकवरी लगभग 1.98 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि तिमाही घाटा करीब 1 लाख करोड़ रुपये है। दूसरी ओर क्रूड ऑयल के दाम पहले के 64-65 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर लगभग 115 डॉलर पर पहुंच गए हैं। पुरी ने यह भी बताया कि भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जिसने 2022 के बाद से ईंधन की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-पेट्रोल-डीजल पर लिमिट तय; बाइक और कार में सिर्फ इतने रुपये तक मिलेगा पेट्रोल-डीजल, देखिये आदेश
CG-पेट्रोल-डीजल पर लिमिट तय; बाइक और कार में सिर्फ इतने रुपये तक मिलेगा पेट्रोल-डीजल, देखिये आदेश
May 15, 2026
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच गरियाबंद जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles