CG News: बंगाल दौरे पर जाएंगे CM विष्णुदेव साय, नई BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
CG News: आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पश्चिम बंगाल दौरे पर रहेंगे. वह 9 मई को पश्चिम बंगाल के नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.
CG News: आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पश्चिम बंगाल दौरे पर रहेंगे. वह 9 मई को पश्चिम बंगाल के नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. सीएम आज शाम 6 बजे रायपुर से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगे. वह आज रात कोलकाता में ही रात्रि विश्राम करेंगे.
बंगाल दौरे पर जाएंगे CM विष्णुदेव साय
कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज शाम 6 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से स्वामी विवेकानन्द एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 7 बजे इंडिगो फ्लाइट (6E-801) से कोलकाता रवाना होंगे. रात 8:35 बजे उनका आगमन कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर होगा. इसके बाद वे राज्य सरकार द्वारा निर्धारित होटल या स्टेट गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे. मुख्यमंत्री साय 9 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेकर राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

बंगाल में 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह
पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजे आने के 4 दिन बाद आज से नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी. बीजेपी ने गृह मंत्री अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. दोनों नेता दोपहर 2 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे. मीटिंग में सीएम का ऐलान किया जा सकता है. नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को कोलकाता के परेड ग्राउंड में होगा.
चुनाव में बीजेपी को बहुमत
बता दें कि 4 मई को बंगाल की 293 सीटों के नतीजे आए. बीजेपी को 206 सीटें मिलीं। वहीं ममता की पार्टी TMC सिर्फ 81 पर सिमट गई. भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,114 वोटों से हराया. शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ यह उनकी लगातार दूसरी हार है. 2021 विधानसभा चुनाव में सुवेंदु नंदीग्राम से ममता के खिलाफ जीते थे. बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीट हैं, एक सीट फालता पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा. रिजल्ट 24 मई को आएगा.

CM की रेस में शुभेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे
सीएम बनने की रेस में शुभेंदु अधिकारी सबसे आगे हैं। सुवेंदु ने ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराया है. इसके अलावा वे नंदीग्राम से भी चुनाव लड़े थे। वहां भी उनको जीत मिली.











