Bilaspur उपचुनाव अपडेट; कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, प्रत्याशी चयन पर खींचतान जारी, बैठकों का दौर हुआ शुरू
बिलासपुर। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 29 में होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। कांग्रेस खेमे में प्रत्याशी चयन से लेकर चुनावी रणनीति तक का पूरा माहौल का सियासी पारा चढ़ा हुआ है, जहां दावेदारी, समीकरण और संगठनात्मक संतुलन को लेकर अंदरखाने गहन मंथन चल रहा है।
इसी सिलसिले में मंगलवार को शहर Indian National Congress के नेताओं की अहम बैठक कांग्रेस भवन में आयोजित की गई। बैठक में वार्ड 29 के लिए संभावित प्रत्याशियों के नामों से लेकर चुनाव की तैयारी को लेकर पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही इस बात पर जोर दिया गया कि मैदान में वही चेहरा उतारा जाए जो संगठनात्मक रूप से मजबूत होने के साथ-साथ स्थानीय जनाधार भी रखता हो।

बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर भी रणनीति तय की गई। बूथ प्रबंधन, वार्ड स्तर पर जनसंपर्क अभियान, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और प्रचार रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। नेताओं ने साफ संकेत दिए कि उपचुनाव को गंभीरता से लिया जा रहा है और हर मोर्चे पर सघन तैयारी की जाएगी।
इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष Sudhanshu Mishra, पूर्व विधायक Shailesh Pandey, पूर्व महापौर Ram Sharan Yadav, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष भारत कश्यप, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय पांडेय, नरेन्द बॉलर समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कुल मिलाकर वार्ड 29 में उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के भीतर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं और प्रत्याशी चयन को लेकर अंदरूनी “पॉलिटिकल फाइट” का दौर जारी है, जिसका अंतिम फैसला आने वाले दिनों में देखने को मिल सकता है।











