LIVE UPDATE

देखिए वीडियो : रविंद्र चौबे का मंत्री बनना तय, CM भूपेश बघेल ने मंच से मंत्री बनने की दी बधाई….साजा विधानसभा से हैं विधायक

भूपेश कैबिनेट के शपथ लेने में भले ही एक दिन बाद हो, लेकिन धीरे-धीरे कैबिनेट में शामिल होने वाले विधायकों के नाम सामने आने लगे हैं | पाटन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंच में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए साजा विधायक रविंद्र चौबे को मंत्री बनने पर बधाई देने की बात कह डाली | इसके बाद मंच में उपस्थित सभी नेता रविंद्र चौबे को बधाई देने लगे |
भूपेश बघेल ने कल रायपुर पुलिस ग्राउंड में होने वाले मंत्रियों के शपथग्रहण कार्यक्रम में पाटन के लोगों को आमंत्रित करते हुए कहा कि

मेरे सहयोगी, मेरे साथी, जिन्होंने कांग्रेस की सरकार लाने में कदम कदम से मिलाकर चले हैं, ऐसे साजा विधायक रविंद्र चौबे, राज्य सभा सांसद छाया वर्मा, युवा विधायक देवेंद्र यादव को भी बधाई देता हूँ, जिन्होंने कांग्रेस की सरकार बनाने में अहम् भूमिका निभाई है, तीनों में से एक जो विधायक के रूप में आज बैठे हुए हैं, वे कल मंत्री का शपथ ले रहे हैं, उन्हें आप सब बधाई दे सकते हैं |

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भूपेश बघेल के इस ऐलान के बाद मंच पर उपस्थित सभी नेता रविंद्र चौबे को बधाई देने लगे |
बता दें कि भूपेश सरकार की मंत्रिमंडल तय होने के बाद कल यानि 25 दिसम्बर की सुबह 11 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड में भूपेश मंत्रिमंडल के 10 मंत्री शपथ लेंगे | बताया जा रहा है कि आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्रियों की सूची राज्यपाल को सौपेंगे, वही मुख्यमंत्री सचिवालय से भी मंत्रियों की सूची राजभवन भेजी जाएगी |
पंद्रह साल बाद ऐतिहासिक जीत के साथ सत्ता में वापस आने के बाद भूपेश सरकार इस शपथ समारोह को यादगार बनाने की तैयारी में है, वही पुलिस प्रशासन ने कल की शपथ समारोह कार्यक्रम के लिए तैयारी लगभग पूरी कर ली है |
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कल मंगलवार को भूपेश मंत्रिमंडल के दस मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे, वही प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंच चुके हैं | पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश प्रभारी पुनिया के साथ डॉ. चंदन यादव समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे |
बता दें कि मुख्यमंत्री शपथ समारोह के दिन सीएम भूपेश बघेल के साथ केबिनेट मंत्री टीएस सिंह देव और ताम्रध्वज साहू ने मंत्री पद के शपथ ले चुके है |

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *