ब्रेकिंग : पूर्व CM रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह कोरोना पाॅजिटिव, रमन सिंह समेत पूरा परिवार किया गया क्वारंटीन…सभी फैमिली मेंबर का होगा कोरोना टेस्ट
पूर्व मुख्यमंत्री डाॅक्टर रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह कोरोना पाॅजिटिव होने की खबर है, इसकी जानकारी खुद पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट करके दी है । कोरोना रिपोर्ट आने के बाद अब वीणा सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है । वहीं पूर्व मुख्यमंत्री का पूरा परिवार अब आइसोलेशन पर चला गया है ।
जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री डाॅक्टर रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह को कोविड-19 के लक्षण दिखने के बाद एहतियात के तौर पर उन्होंने जांच के लिए सैम्पल दिया था, जिसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है, डाॅक्टर रमन सिंह ने ट्वीट कर बताया कि –

मेरी धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है।उन्हें डॉक्टर्स की सलाह पर हॉस्पिटल में भर्ती कर रहे हैं।साथ ही मैं व मेरे परिवार के अन्य सदस्य भी आइसोलेशन में रहकर जांच कराएंगे। आपसे भी अनुरोध है जो भी हमारे संपर्क में आया हो वो भी आइसोलेट रहकर जांच कराएं ।
मेरी धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है।उन्हें डॉक्टर्स की सलाह पर हॉस्पिटल में भर्ती कर रहे हैं।साथ ही मैं व मेरे परिवार के अन्य सदस्य भी आइसोलेशन में रहकर जांच कराएंगे। आपसे भी अनुरोध है जो भी हमारे संपर्क में आया हो वो भी आइसोलेट रहकर जांच कराएं।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) August 12, 2020ये खबर भी पढ़ें…महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआMay 23, 2026Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
डाॅक्टर रमन सिंह के दफ्तर से मिली जानकारी के मुताबिक वीणा सिंह के कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद अन्य सभी सदस्यों का सैम्पल जांच के लिए भेजा जा रहा है. तब तक सभी घर पर ही आइसोलेशन में रखे गए हैं | इससे पहले कोरोना की गिरफ्त में कई नेता, आईएएस और आईपीएस आ चुके हैं |








