LIVE UPDATE

संजय दत्त के US वीजा में पेंच….मुंबई ब्लास्ट का आरोपी होने के चलते नहीं है उनके पास US वीजा, अब जा सकते हैं सिंगापुर

मंगलवार को संजय दत्त को लंग्स कैंसर होने की जानकारी सामने आई. जिसके बाद से ही लगातार कहा जा रहा था कि वो इलाज के लिए अमेरिका जा सकते हैं. लेकिन मिली जानकारी के अनुसार संजय दत्त के पास यूएस का वीजा नहीं है और ऐसे में इलाज के लिए वहां जाना उनके लिए मुश्किल है. हालांकि जानकारी ये भी मिली है कि वो इलाज को लेकर वीजा हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, संजय दत्त इलाज के लिए अमेरिका के मेमोरियल स्लोआन केटरिंग कैंसर अस्पताल में इलाज के लिए जा सकते हैं, मगर पेंच ये हैं कि संजय दत्त के पास अमेरिका का वीजा नहीं है और वे मुम्बई ब्लास्ट में दोषियों और सजायाफ्ता मुजरिमों शामिल हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऐसे में कोशिश की जा रही है मेडिकल ग्राउंड पर संजय दत्त को अमेरिका का वीजा मिल जाए. लेकिन अमेरिका के कड़े कानूनों को देखते हुए अगर उन्हें अमेरिका में इलाज कराने की अनुमति नहीं मिली तो वो इलाज के लिए सिंगापुर भी जा सकते हैं, जो उनके लिए एक दूसरा विकल्प होगा. हालांकि इसे लेकर परिवार ने कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन विकल्प के तौर पर सिंगापुर में इलाज कराये जाने की खबर है.

दुबई से लौटीं मान्यता

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संजय दत्त को फेफड़ों के कैंसर के एडवांस्ड स्टेज में पहुंचने की खबर लगते ही उनकी पत्नी मान्यता दत्त अपने दोनों बच्चों के साथ एक विशेष विमान से दुबई से सीधे मुम्बई पहुंचे गयीं हैं.
बता दें कि चिंता में डूबी मान्यता दत्त कल ही यानी मंगलवार को ही संजय दत्त के पास अपने घर आ गयीं. वे मार्च महीने से ही लॉकडाउन और कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते दुबई में ही फंसी थीं, लेकिन संजय दत्त के कैंसर की खबर से बुरी तरह से घबराईं मान्यता दत्त फौरन अपने दोनों बच्चों – इकरा और शाहरान से साथ फौरन मुम्बई लौट आयीं.

उल्लेखनीय है कि कैंसर के लिए अमेरिका के विश्व प्रसिद्ध इसी मेमोरियल स्लोआन केटरिंग अस्पताल में उनकी मां नरगिस दत्त का भी 1980 में कैंसर का इलाज हुआ था, मगर 1981 में उन्होंने मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दम तोड़ दिया था. संजय दत्त की पहली पत्नी रिचा शर्मा को भी कैंसर था और संजय दत्त से शादी के दो साल बाद कैंसर के चलते रिचा शर्मा की 1987 में मौत हो गयी थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *