LIVE UPDATE

नायब तहसीलदार कोरोना पॉजीटिव : छत्तीसगढ़ में आज 51 नये मरीज की पुष्टि….बिलासपुर का नायब तहसीलदार मिला कोरोना पॉजीटिव, जानिए किस जिले में कितने नये संक्रमित मिले

छत्तीसगढ़ में अनलॉक-1 में ढील देने के बाद कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, प्रदेश के कई जिलों में 51 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है|आज मिले कोरोना संक्रमित में बिलासपुर जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार शामिल हैं |

एम्स रायपुर ने ट्वीट करके बताया कि प्रदेश में 34 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है | रायपुर में 8, महासमुंद में 7, रायगढ़ में 7, बिलासपुर में 4, कबीरधाम मेम 2, मुंगेली में 2, अंबिकापुर में 1 कोरोना पॉजीटिव मिले हैं |

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ स्वास्थय विभाग ने ट्वीट करके बताया कि प्रदेश में 17 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है, जानकारी के अनुसार बलरामपुर से 10, कोरोबा और दुर्ग से 2-2 मरीजों के अलावे कोरिया, बिलासपुर और बेमेतरा से एक-एक कोरोना मरीज मिले हैं। प्रदेश में कुल पॉजेटिव केस की संख्या अब 1262 पहुंच गई है, वहीं प्रदेश में एक्टिव केस 844 हैं।

बिलासपुर जिले में पदस्थ नायाब तहसीलदार भी कोरोना पॉजिटिव मिला है, इनकी ड्यूटी बिलासपुर रेलवे स्टेशन में लगाई गई थी, प्रवासी मजदूरों के संपर्क में आने से संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है, फिलहाल तहसीलदार को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराने की प्रकिया जारी है, साथ ही इनके संपर्क में आए सभी लोगों की पहचान की जा रही है |

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *