LIVE UPDATE

CWC की बैठक शुरू…हार पर कांग्रेस का मंथन जारी….राहुल गांधी दे सकते है इस्तीफा….सोनिया, मनमोहन, प्रियंका समेत कई नेता हैं मौजूद

लोकसभा चुनाव में मिली हार की समीक्षा करने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक शुरू हो गई है, बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, शामिल है | बताया जा रहा है इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफा दे सकते है |

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस वर्किंग कमेटी की इस बैठक में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पार्टी की करारी हार के कारणों की समीक्षा भी की जाएगी, जहां पार्टी ने 5 महीने पहले ही सरकार बनाई है |

ये खबर भी पढ़ें…
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
April 18, 2026
यह सम्मान निरंतर सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नीलेश झा. ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह छत्तीसगढ़ मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल, संस्कृति मंत्री ताम्रध्वज साहू, समेत कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य मौजूद है |

वही राहुल गांधी के इस्तीफे के अटकलों के बीच कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे ने बैठक के पहले कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व को अगर कोई सही दिशा दे सकता है तो वो राहुल गांधी हैं. उनके नेतृत्व में ही पार्टी के सभी लोग आगे संघर्ष करने के लिए तैयार हैं |

ये खबर भी पढ़ें…
अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: हाईकोर्ट के उम्रकैद फैसले पर लगी रोक
अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: हाईकोर्ट के उम्रकैद फैसले पर लगी रोक
April 23, 2026
नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में पूर्व विधायक अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी ने यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के सामने इसकी पेशकश भी की थी, लेकिन सोनिया ने उनसे कहा कि वह जो भी कहना चाहते हैं कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में कहें. इस पर राहुल मान गए, अब सबकी नजरें सीडब्ल्यूसी की बैठक पर टिकी हैं, जिसके बाद ही तस्वीर साफ होगी |

ये खबर भी पढ़ें…
Raghav Chadha News; राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, 7 सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान
Raghav Chadha News; राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, 7 सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान
April 24, 2026
Raghav Chadha AAP Exit: राज्‍यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आख‍िरकार आम आदमी पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया है. उनके पार्टी छोड़ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles