छत्तीसगढ़ खबरें
Trending
IPS Bhawna Gupta Leave: IPS भावना गुप्ता गयी छुट्टी पर, ओपी शर्मा को मिला बलौदाबाजार का एडिश्नल चार्ज, चार महीने की छुट्टी…
IPS Bhawna Gupta Leave: बलौदाबाजार एसपी भावना गुप्ता चार महीने की छुट्टी पर चली गयी है। गृह विभाग ने IPS भावना गुप्ता का चार महीने का मातृत्व अवकाश स्वीकृत किया है। उनकी गैरमौजूदगी में ओपी शर्मा बलौदाबाजार एसपी का एडिश्नल चार्ज संभालेंगे। 2014 बैच की IPS भावना गुप्ता 14 अगस्त तक यानि कुल 117 दिन तक मातृत्व अवकाश पर रहेंगी। उनके स्थान पर चौथी बटालियन माना के कमांडेंट ओपी शर्मा बलौदाबाजार एसपी का कार्यभार संभालेंगे।

