LIVE UPDATE
Trending

महिला आरक्षण पर तेज हुई सियासत: विधायक धरमलाल कौशिक ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा…..

बिलासपुर, 24 अप्रैल 2026। बिलासपुर में महिला आरक्षण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने बिलासपुर भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले महत्वपूर्ण बिल को विपक्ष ने आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की। इस प्रेस वार्ता में महापौर पूजा विधानी और महिला जिला अध्यक्ष सनेह लता शर्मा भी मौजूद रहीं।

धरमलाल कौशिक ने कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का प्रावधान किया गया है, जो राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-ब्रेकिंग; VSK ऐप पर शिक्षकों को नहीं मिलेगी राहत, DPI के सख्त निर्देश…वरना नहीं मिलेगा वेतन
CG-ब्रेकिंग; VSK ऐप पर शिक्षकों को नहीं मिलेगी राहत, DPI के सख्त निर्देश…वरना नहीं मिलेगा वेतन
June 17, 2026
रायपुर, 17 जून 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने सख्त रुख अपनाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कानून 2023 में संसद से पारित हो चुका है, लेकिन इसे लागू करने की प्रक्रिया जनगणना और परिसीमन के बाद पूरी होगी। ऐसे में वर्ष 2029 तक इसके लागू होने की संभावना जताई जा रही है।

कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में इस बिल को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया था। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर राजनीतिक लाभ लेने के लिए प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन: RTO/DTO के लिए मुख्यालय में रहना अनिवार्य, बकाया वसूली के लिए चलेगा विशेष अभियान
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन: RTO/DTO के लिए मुख्यालय में रहना अनिवार्य, बकाया वसूली के लिए चलेगा विशेष अभियान
June 17, 2026
रायपुर, 17 जून 2026: छत्तीसगढ़ में परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने और राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए परिवहन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा शासित राज्यों में पहले से ही महिलाओं को स्थानीय स्तर पर अधिक प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था में महिलाओं को 50 प्रतिशत तक आरक्षण मिल रहा है, जिससे बड़ी संख्या में महिलाएं नेतृत्व की भूमिका में आगे आई हैं।

कौशिक के मुताबिक, यदि लोकसभा और विधानसभाओं में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी, तो इससे राजनीति में संतुलन आएगा और विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-नागोई डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन: चार आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
CG-नागोई डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन: चार आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
June 17, 2026
रायपुर 17 जून 2026 /कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड अंतर्गत ग्राम नागोई में 16-17 जून की रात हुए दोहरे हत्याकांड...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp