LIVE UPDATE
Trending

PM मोदी आज रात 8:30 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित, जानिये किन मुद्दों पर पीएम मोदी करेंगे सीधी बात

नई दिल्ली 18 अप्रैल 2026: देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi आज रात करीब 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन को लेकर देशभर में उत्सुकता बनी हुई है, हालांकि सरकार की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि प्रधानमंत्री किन मुद्दों पर बात करेंगे। लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा तेज है कि उनका संबोधन महिला आरक्षण बिल और उससे जुड़े हालिया घटनाक्रम पर केंद्रित हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक, हाल ही में सरकार द्वारा लोकसभा में पेश किया गया महिला आरक्षण से जुड़ा विधेयक पास नहीं हो सका, जिसके बाद यह मुद्दा राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी इस विषय को लेकर देश की जनता के सामने सरकार का पक्ष रख सकते हैं और विपक्ष पर भी निशाना साध सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का पास न होना सरकार की हार नहीं, बल्कि देश की महिलाओं को मिलने वाले अधिकारों का विरोध है। प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे को महिलाओं के सशक्तिकरण से जोड़ते हुए विपक्ष की मंशा पर सवाल खड़े किए।

सूत्रों के मुताबिक, Narendra Modi ने अपने सहयोगियों से यह भी कहा कि इस संदेश को देश के हर गांव तक पहुंचाया जाना चाहिए कि विपक्ष महिलाओं के अधिकारों के प्रति नकारात्मक सोच रखता है। उन्होंने इसे एक बड़ी राजनीतिक भूल करार दिया और चेतावनी दी कि भविष्य में विपक्ष को इसकी राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles