LIVE UPDATE
Trending

Bilaspur की सड़कों पर दबंगई: एयू के प्रभारी कुलसचिव के साथ मारपीट, फॉर्च्यूनर सवारों पर FIR

बिलासपुर, 25 अप्रैल 2026। शहर में सड़क पर मामूली बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दबंगई की हद पार करते हुए अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय (एयू) के प्रभारी कुलसचिव के साथ मारपीट कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित की शिकायत पर तोरवा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, एयू के प्रभारी कुलसचिव तरनीश गौतम गुरुवार सुबह करीब 9:15 बजे अपने निवास से विश्वविद्यालय जाने के लिए निकले थे। वे अपनी कार (CG 10 AS 8613) से तोरवा स्थित स्वास्तिक अस्पताल के पास पहुंचे और आगे चल रही गाड़ी को हॉर्न देकर साइड मांग रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-ब्रेकिंग; VSK ऐप पर शिक्षकों को नहीं मिलेगी राहत, DPI के सख्त निर्देश…वरना नहीं मिलेगा वेतन
CG-ब्रेकिंग; VSK ऐप पर शिक्षकों को नहीं मिलेगी राहत, DPI के सख्त निर्देश…वरना नहीं मिलेगा वेतन
June 17, 2026
रायपुर, 17 जून 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने सख्त रुख अपनाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान अचानक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर (CG10 AT 0017) उनके सामने आकर रुक गई। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार युवकों ने बिना किसी ठोस कारण के विवाद शुरू कर दिया। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई और आरोपियों ने कुलसचिव के साथ हाथापाई की। इतना ही नहीं, कार में मौजूद अन्य लोगों ने भी जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद कुलसचिव ने सीधे तोरवा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन: RTO/DTO के लिए मुख्यालय में रहना अनिवार्य, बकाया वसूली के लिए चलेगा विशेष अभियान
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन: RTO/DTO के लिए मुख्यालय में रहना अनिवार्य, बकाया वसूली के लिए चलेगा विशेष अभियान
June 17, 2026
रायपुर, 17 जून 2026: छत्तीसगढ़ में परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने और राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए परिवहन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों के मुताबिक, देर रात तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर थे, हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस जांच जारी, CCTV खंगाले जा रहे
तोरवा पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान जल्द हो सके। घटना के बाद से शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-नागोई डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन: चार आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
CG-नागोई डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन: चार आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
June 17, 2026
रायपुर 17 जून 2026 /कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड अंतर्गत ग्राम नागोई में 16-17 जून की रात हुए दोहरे हत्याकांड...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp