LIVE UPDATE
Trending

CG-जुआ कांड पर SSP की बड़ी कार्रवाई: साइबर प्रभारी सहित इतने आरक्षकों किया लाइन अटैच, जानिए किस मामले में लिया एक्शन?

सूरजपुर, 25 जुलाई 2025। सूरजपुर जिला में जुआ संचालन के वायरल वीडियो के बाद पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर ने साइबर सेल में तैनात एएसआई राकेश यादव सहित कुल 6 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे विभाग में हलचल तेज हो गई है।

लाइन हाजिर किए गए कर्मचारियों में प्रधान आरक्षक आनंद सिंह, उदय सिंह तथा आरक्षक महेंद्र, अभय तिवारी और विकास पटेल शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कुमेली घाट क्षेत्र में सामने आए जुआ संचालन प्रकरण के बाद की गई है, जहां पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
CM ने बिलासपुरियंस को दी 134 करोड़ रुपये की सौगात; कहा – सुशासन, विकास और जनकल्याण हमारी सरकार की पहचान
CM ने बिलासपुरियंस को दी 134 करोड़ रुपये की सौगात; कहा – सुशासन, विकास और जनकल्याण हमारी सरकार की पहचान
June 4, 2026
– सुशासन तिहार में विकास और संवेदनशील शासन की झलक– मुख्यमंत्री ने 134 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, अप्रैल के शुरुआती सप्ताह में कुमेली घाट इलाके में बड़े पैमाने पर जुआ फड़ संचालित होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में बड़ी संख्या में लोग खुलेआम जुआ खेलते नजर आए, जिसके बाद मामला तेजी से तूल पकड़ गया और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए।

इससे पहले 6 अप्रैल को ही एसएसपी ने रामानुजनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अलरिक लकड़ा और एमटी चालक आरक्षक पंकज सिंह को निलंबित कर दिया था। अब करीब पखवाड़े भर बाद साइबर सेल के कर्मचारियों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
बुधवारी बाजार अग्निकांड: पूर्व विधायक शैलेष पांडे ने की व्यापारियों से मुलाकात, सरकार से की मुआवजे की मांग
बुधवारी बाजार अग्निकांड: पूर्व विधायक शैलेष पांडे ने की व्यापारियों से मुलाकात, सरकार से की मुआवजे की मांग
June 5, 2026
बिलासपुर। रेलवे स्टेशन के समीप स्थित बुधवारी बाजार में गुरुवार रात हुए भीषण अग्निकांड के बाद शुक्रवार को पूर्व विधायक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच प्रभावित न हो, इसलिए फिलहाल सभी को लाइन भेजा गया है। विभागीय कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे बढ़ाई जाएगी।

इसी बीच प्रशासन ने साइबर सेल की जिम्मेदारी में बदलाव करते हुए निरीक्षक जावेद मियांदाद को नया प्रभार सौंपा है। उन्हें साइबर सेल के साथ-साथ डीसीबी, डीसीआरबी और कंट्रोल रूम की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
नैनो उर्वरक के उपयोग से धान उत्पादन में हुई वृद्धि, लागत में आई कमी – किसान निरंजन
नैनो उर्वरक के उपयोग से धान उत्पादन में हुई वृद्धि, लागत में आई कमी – किसान निरंजन
June 5, 2026
रायपुर, 5 जून 2026। कृषि में आधुनिक तकनीकों और नवाचारों को अपनाकर किसान उत्पादन में वृद्धि के साथ खेती की लागत कम करने में सफल हो रहे हैं। महासमुंद जिले के विकासखंड...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस विभाग ने साफ संकेत दिया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या संदिग्ध भूमिका को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles