LIVE UPDATE
Trending

दो साल से रिलेशनशिप में थे दोनों….छत से गिरकर युवक की मौत, युवती के बयान से खुलासा-सुसाइड नहीं, हादसा

 शराब पीने के बाद ग्रिल पर बैठे युवक का बिगड़ा संतुलन; बचाने की कोशिश में दोनों गिरे

बिलासपुर, 24 अप्रैल 2026. बिलासपुर में 22 अप्रैल की रात तीन मंजिला इमारत से गिरने वाले युवक-युवती के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में यह मामला आत्महत्या नहीं बल्कि हादसा निकला है।

जानकारी के मुताबिक, यदुनंदन नगर निवासी चिरंजीव उर्फ चिट्टू पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसकी गर्लफ्रेंड गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती को पहले सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन: RTO/DTO के लिए मुख्यालय में रहना अनिवार्य, बकाया वसूली के लिए चलेगा विशेष अभियान
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन: RTO/DTO के लिए मुख्यालय में रहना अनिवार्य, बकाया वसूली के लिए चलेगा विशेष अभियान
June 17, 2026
रायपुर, 17 जून 2026: छत्तीसगढ़ में परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने और राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए परिवहन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना संदिग्ध होने पर सकरी पुलिस ने जांच शुरू की थी। 23 अप्रैल को युवती के होश में आने के बाद उसका बयान दर्ज किया गया, जिसमें पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ।

युवती ने बताया कि वह पिछले दो साल से चिरंजीव के साथ रिलेशनशिप में थी। 22 अप्रैल की रात करीब 1:30 बजे युवक ने उसे फोन कर मिलने बुलाया। दोनों पहले एक होटल गए, लेकिन खर्च ज्यादा होने के कारण वहां से निकलकर कॉलोनी की एक इमारत की छत पर चले गए।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-नागोई डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन: चार आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
CG-नागोई डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन: चार आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
June 17, 2026
रायपुर 17 जून 2026 /कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड अंतर्गत ग्राम नागोई में 16-17 जून की रात हुए दोहरे हत्याकांड...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत पर दोनों ने शराब पी। इसी दौरान युवक छत की ग्रिल पर बैठ गया, जबकि युवती पास में खड़ी थी। अचानक युवक का संतुलन बिगड़ने लगा। युवती ने उसे पकड़कर बचाने की कोशिश की, लेकिन युवक ने उसका हाथ कसकर पकड़ लिया, जिससे दोनों का बैलेंस बिगड़ गया और वे नीचे गिर गए।

हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती बेहोश हो गई थी। होश आने के बाद उसने मदद की कोशिश की, लेकिन तुरंत सहायता नहीं मिल सकी। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-पुलिस की वर्दी में सोता मिला आरक्षक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; SP ने किया सस्पेंड
CG-पुलिस की वर्दी में सोता मिला आरक्षक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; SP ने किया सस्पेंड
June 18, 2026
सक्ती, 18 जून 2026: जिले के रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक जगजीवन टोण्डे (क्रमांक 48) को अनुशासनहीनता और कर्तव्य के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार, युवती के बयान और जांच के आधार पर यह स्पष्ट हो गया है कि मामला आत्महत्या नहीं, बल्कि दुर्घटना है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp