Trending

बस्तर को मिला नया IG: बद्री नारायण मीणा संभालेंगे कमान, पी. सुंदरराज केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर


रायपुर, 25 जून 2026. छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से एक बेहद महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी बद्री नारायण मीणा को बस्तर रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया है। राज्य सरकार के गृह विभाग द्वारा इस फेरबदल का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। वर्तमान में बद्री नारायण मीणा नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय (PHQ) में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

आपको बता दें कि बस्तर रेंज के मौजूदा आईजी पी सुंदरराज अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (Central Deputation) पर जा रहे हैं, जिसके बाद इस बेहद संवेदनशील जोन की कमान मीणा को सौंपी गई है।

बस्तर रेंज प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील पुलिस रेंजों में से एक मानी जाती है। इसके अंतर्गत दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर, कोंडागांव और बस्तर जिले आते हैं। लंबे समय से यह क्षेत्र नक्सल गतिविधियों के कारण सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बना रहा है, हालांकि हाल के वर्षों में सुरक्षा बलों ने कई बड़े अभियान चलाकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

नए आईजी के रूप में बद्री नारायण मीणा के सामने नक्सल विरोधी अभियानों को और प्रभावी बनाने, कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने तथा पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास एवं समन्वय बढ़ाने की अहम जिम्मेदारी होगी।

प्रशासनिक हलकों में इस नियुक्ति को बस्तर में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे पी. सुंदरराज ने अपने कार्यकाल में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण अभियानों का नेतृत्व किया और सुरक्षा रणनीति को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp