Trending

Rahul Gandhi CG Visit: रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, एयरपोर्ट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, प्रशिक्षण शिविर में करेंगे शिरकत


Rahul Gandhi CG Visit: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं. रायपुर एयरपोर्ट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. यहां से वे सीधे अभनपुर के लिए निकले. जहां वे अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल हो रहे है. वहां वे करीब 4 घंटे तक मौजूद रहेंगे. ट्रेंनिग प्रोग्राम में राहुल जिला, शहर अध्यक्षों के साथ सीधा संवाद करेंगे.

राहुल गांधी देंगे जिला अध्यक्षों को देंगे गुरु मंत्र

आज से शुरू हो रहा प्रशिक्षण शिविर 31 तारीख यानी 10 दिनों तक चलेगा. 10 दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में छत्तीसगढ़ के तमाम नेता शिरकत करेंगे. नवनियुक्त जिला अध्यक्ष से लेकर संगठन के तमाम नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस पार्टी में खासा उत्साह है. राहुल गांधी के दौरे से पहले सत्ता पक्ष लगातार राहुल गांधी पर सियासी हमले भी बोल रहा है.

विधानसभा चुनाव की तैयारी कांग्रेस ने शुरू की

प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने पहुंचे नेताओं का कहना है कि हम 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट गए हैं. कांग्रेस की युवा नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 2028 में सरकार बदलने की तैयारी शुरू हो गई है.

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बीजेपी के राज में जनता परेशान है, किसी भी तरह का कोई बदलाव यहां देखने को नहीं मिला. कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के लोग विकास के नाम पर सिर्फ जनता को बरगला रहे हैं.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp