LIVE UPDATE
Trending

ब्रेकिंग : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के बेटे ने की खुदकुशी, मौत से मचा हड़कंप….ASP समेत फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची

अम्बिकापुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के बेटे अजुनेंद्र सिंह ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है |युवक ने अपने कमरे में ही खुदकुशी की है । वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे घर वाले बेटी की हालत देख हैरान रह गए ।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला कोतवाली थाना के बाबूपारा इलाके की घटना। कांग्रेसी नेता माधवेन्द्र सिंह के पुत्र अजुनेन्द्र सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अम्बिकापुर के बाबूपारा के स्थित मकान में कांग्रेस नेता के बेटे अजुनेंद्र सिंह ने खुद को गोली मार ली है, घटना की सूचना मिलते ही फ़ॉरेंसिक टीम और पुलिस बल मौके पर पहुँच चुकी है, फ़िलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है | बताया जा रहा है कि परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया । जहां डॉक्टर ने उसकी मौत की पुष्टि की। उनके चाचा प्रशांत सिंह चीकू हैं, यह बापूपारा काबेहड़ प्रतिष्ठित परिवार है |

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर मौत की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया । मौके पर जांच के लिए एएसपी समेत पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची । पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है । फिलहाल पुलिस परिजनों और मृतक के दोस्तों से पूछताछ करना शुरू कर दिया है । वहीं आशंका जताई जा रही है कि युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया है । बहरहाल सभी पहलुओं को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है । शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है ।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *