LIVE UPDATE
Trending

ब्रेकिंग : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में करवाए गए भर्ती, ट्वीट कर कहा- संपर्क में आए लोग कोविड टेस्ट करा लें

भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोविड टेस्ट के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, प्रणब मुखर्जी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है | पूर्व राष्ट्रपति ने ट्वीट कर बताया कि वह किसी और जांच के लिए अस्पताल गए थे, जहां उनमें कोरोना के लक्षण मिले, उन्होंने कहा कि जांच के बाद मैं कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया हूं |

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रणब मुखर्जी 84 साल के हैं और रुटीन जांच के लिए अस्पताल पहुंचे थे, कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रणब मुखर्जी को दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, प्रणब मुखर्जी ने अपने ट्वीट में लिखा कि पिछले एक हफ्ते में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, मैं उनसे अपील करता हूं कि वो सभी टेस्ट करवाएं और आइसोलेट हो जाएं |

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से पहले गृह मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कनार्टक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा सहित कई बड़े नेता कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं | बता दें कि कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे प्रणब मुखर्जी 2012 से 2017 के बीच देश के राष्ट्रपति रहे हैं, साल 2019 में केंद्र सरकार ने प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न से सम्मानित किया था |

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *