LIVE UPDATE

बिलासपुर ब्रेकिंग : 300 बिस्तरों का “सुपर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल” जल्द होगा तैयार…. गंभीर बीमारियों का होगा इलाज….स्वास्थ्य मंत्री ने विधायक पांडेय को सदन में दिया जवाब

न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, कार्डियोलॉजी, सीटीवीएस (कार्डियो थोरैसिक वैस्कुलर सर्जरी), नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, से संबंधित बीमारियों का किया जाएगा ईलाज

नगर विधायक के प्रयास से बिलासपुर वासियों को छत्तीसगढ़ के सबसे अत्याधुनिक अस्पताल की मिलेगी सौगात

ये खबर भी पढ़ें…
EMI पर फिलहाल असर नहीं, रेपो रेट जस का तस… नहीं होंगे लोन महंगे, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का ऐलान
EMI पर फिलहाल असर नहीं, रेपो रेट जस का तस… नहीं होंगे लोन महंगे, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का ऐलान
April 8, 2026
RBI MPC Meeting: देश के सेंट्रल बैंक यानी भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2027 की अपनी पॉलिसी रेट का ऐलान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंगलवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में नगर विधायक शैलेश पांडेय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी एस सिंहदेव से कोनी में निर्माणाधीन सिम्स के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संदर्भ में प्रश्न किया, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ने सदन में बताया कि यहां न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, कार्डियोलॉजी, सीटीवीएस (कार्डियो थोरैसिक वैस्कुलर सर्जरी) नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी से संबंधित बीमारियों का उपचार किया जाएगा। 300 बिस्तरों की क्षमता वाला अस्पताल निर्माण जल्द ही पूरा हो जाएगा और जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने बताया कि वर्तमान सिम्स में सभी तरह के बेसिक इलाज की सुविधा उपलब्ध है लेकिन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनने से कम खर्च में अधिक सुविधा मिलेगी। एक ही परिसर में सब कुछ रहेगा कोनी में शासन ने सिम्स को 50 एकड़ जमीन दी है। इसमें से 10 एकड़ में राज्य के प्रथम कैंसर हॉस्पिटल का निर्माण किया जाएगा। इसी परिसर में से 40 एकड़ भूमि पर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल व अन्य जरूरी इकाइयां रहेंगी। हार्ट, कैंसर सहित सभी गंभीर बीमारियों के लिए तैयार हो रहा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, इमरजेंसी सुविधा भी रहेगी

ये खबर भी पढ़ें…
बिहार में सियासी हलचल तेज: नितीश कुमार आज दे सकते है इस्तीफा, नई सरकार पर सबकी नजर
बिहार में सियासी हलचल तेज: नितीश कुमार आज दे सकते है इस्तीफा, नई सरकार पर सबकी नजर
April 14, 2026
बिहार की राजनीती में आज बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है | मुख्यमंत्री नितीश कुमार के इस्तीफे की ख़बरों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह विभाग संचालित होंगे

– हृदय रोग से संबंधित समस्य मेडिसिन व शल्य क्रियाएं(कार्डियोलॉजी विभाग एवं कार्डियो थोरेसिक वैस्कुलर सर्जरी विभाग)

ये खबर भी पढ़ें…
पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, अग्रिम जमानत खारिज करते हुए SC ने कहा- असम कोर्ट जाइये
पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, अग्रिम जमानत खारिज करते हुए SC ने कहा- असम कोर्ट जाइये
April 15, 2026
Pawan Khera Transit Bail: असम के मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाने के मामले में पवन खेड़ा मुसीबतें कम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

– किडनी रोग से संबंधित समस्त मेडिसिन एवं शल्य क्रियाएं(नेफ्रोलॉजी विभाग एवं यूरोलॉजी विभाग)

– मस्तिष्क रोग से संबंधित मेडिसिन एवं शल्य क्रियाएं(न्यूरोलॉजी विभाग एवं न्यूरोसर्जरी विभाग)

छत्तीसगढ़ का दूसरा शासकीय मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कोनी में बन रहा है। 44.58 एकड़ में बन रहे अस्पताल में राज्य कैंसर संस्थान, ट्रामा सेंटर, बर्न सेंटर, नवीन सिम्स छात्रावास, डॉक्टरों और स्टाफ के लिए आवास सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी। अस्पताल में अधिकतर निर्माण पूरे हो चुके हैं। बचे काम जल्द ही पूरे होने की संभावना है। यूं तो अस्पताल को फरवरी 2020 तक पूरा करना था लेकिन कोरोना महामारी में यह प्रोजेक्ट लेट हो गया। लेकिन दावा है कि 12 मंजिल के इस अस्पताल का निर्माण जल्द ही पूरा हो जाएगा। इसके शुरू होने से बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश और देशभर के लोगों को सरकारी दर पर बेहतर इलाज मिलेगा।

नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने बताया कि रायपुर के डीकेएस मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल के बाद बिलासपुर में राज्य का दूसरा शासकीय मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निर्माण हो रहा है। यह सिम्स से बिल्कुल अलग है। इस हॉस्पिटल में ओपीडी, आईपीडी, आपातकालीन चिकित्सा के अलावा गहन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। यहां बिलासपुर संभाग के अलावा छत्तीसगढ़ और देशभर के मरीजों को सरकारी दरों में स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा सुपर स्पेशलिटी कोर्सेस की पढ़ाई शुरू होगी। इससे राज्य में सुपर स्पेशिलिटी डॉक्टरों की कमी दूर होगी।

Related Articles