LIVE UPDATE
Trending

BJP ने जारी किया आरोप पत्र : कांग्रेस के घोषणा पत्र के जवाब में भाजपा ने जारी किया आरोप पत्र….अमर अग्रवाल ने कहा- तीनों घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा, कांग्रेस ने की वादाखिलाफी….देखिये वीडियो

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव को लेकर घमासान तेज़ हो गया है, कांग्रेस के घोषणा पत्र के जवाब में भारतीय जनता पार्टी ने आरोप पत्र जारी किया है | आज यानी मंगलवार को नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के जारी घोषणा पत्र को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई. इस दौरान बीजेपी के नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी अमर अग्रवाल, भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत, भाजपा प्रदेश मंत्री द्वय विजय शर्मा, ओपी चौधरी समेत अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहे. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आज भाजपा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र के जवाब में अपना आरोप पत्र जारी किया है. इसके साथ ही भाजपा ने कहा कि वे इस आरोप पत्र को लेकर जनता के बीच जायेगे.

इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि 2-3 दिन पहले कांग्रेस ने निकाय चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया हैं. 2018 विधानसभा चुनाव के दौरान भी कांग्रेस ने जनघोषणा जारी किए थे.उसके बाद 2019 कि नगरीय निकाय चुनाव के दौरान भी घोषणा पत्र जारी किए थे. ये तीनों घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है. कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है.कांग्रेस सरकार में 3 साल में अब तक जनता के लिए कोई काम नही हुआ है.

ये खबर भी पढ़ें…
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
January 20, 2025
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव लेकर निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है. PC...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही ऑनलाइन मकान नक्शा पास को लेकर बीजेपी ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है.पूर्वर्ती सरकार की योजनाओं के अलावा कोई नई योजना अब तक लागू नही हुई है.वही उन्होंने आगे कहा कि निकायों को तीन-तीन महीने से तनख्वा नही दे पा रही है. डेढ़ सौ करोड़ का बिजली बिल अब तक निकायों के भुगतान नही हो पाया है.सभी निकायों में भूमाफियाओं का बोलबाला है.

अमर अग्रवाल ने आगे कहा कि, कांग्रेस को बताना चाहिए कि पहले के घोषणा पत्र में क्या-क्या वादे पूरे किए है. जब बीजेपी की सरकार थी, 5 साल पहले प्रदेश के नगरीय निकाय में राजस्व रिकार्ड के नक्शे ऑनलाइन हो चुकी है. उन्होंने कहा पिछले 3 साल में कांग्रेस सरकार ने स्वच्छता के लिए क्या किया ?जो बीजेपी शासन काल में जो काम हुए थे, उसी को विज्ञापनों में बता रहें हैं. जितनी योजनाएं चल रही हैं.जिसमें राशनकार्ड, आवासीय पट्टा, जमीनों को फ्री होल्ड करना, स्लम स्वास्थ्य योजना, नल जल योजना शामिल हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *