कांग्रेस ने जारी किया “रमन का उल्टा चश्मा” का तीसरा वीडियो!…कांग्रेस वीडियो में दिखा रही प्रदेश की सड़कों की बदहाली की तस्वीर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल
प्रदेश कांग्रेस ने आज अपने सोशल मिडिया पेज पर रमन का उल्टा चश्मा वीडियो का पार्ट 3 रिलीज कर दिया है, इस वीडियो में कांग्रेस ने प्रदेश की सड़कों की स्थिति को देखते हुए भाजपा की घेरने की कोशिश की है | वीडियो को रिलीज करते हुए करते हुए लिखा है कि
भाजपा और रमन सिंह प्रदेश की जनता को कनाडा की सड़कें और वियतनाम के पुल दिखाकर भ्रमित कर रहे है,हम सबकी जिम्मेदारी है की इन झूठ के सौदागरों को सरेआम बेनकाब करते रहें, इस वीडियों में प्रदेश के सड़को की बदहाली को बताया गया है, प्रदेश में असलियत में सड़को की क्या स्थिति है |
इससे पहले कांग्रेस ने रमन का उल्टा चश्मा का दो पार्ट रिलीज कर चुके है |

#RamanKaUltaChashma पार्ट-3
इससे पहले कि @BJP4CGState और @drramansingh प्रदेश की जनता को कनाडा की सड़कें और वियतनाम के पुल दिखाकर भ्रमित करें, हम सबकी जिम्मेदारी है कि इन झूठ के सौदागरों को सरेआम बेनकाब करते रहें.
ये खबर भी पढ़ें…CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”May 25, 2026रायपुर, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करें और नंगी आँखों से सच्चाई देखें.. pic.twitter.com/EMPko4WPmI
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) October 18, 2018
ये खबर भी पढ़ें…चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जीMay 25, 2026मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
पहले भी जारी कर चुके है दो वीडियों
बता दें कि प्रदेश कांग्रेस ने इससे पहले रमन का उल्टा चश्मा का दो पार्ट जारी कर चुके है,पहले वीडियों में प्रदेश की विकास को देखने का नजरिया बताया गया है, इस वीडियों में विकास की चश्मा पहनकर देखने से विकास ही विकास नजर दिखाई देता है, और दूसरी तरफ चश्मा निकाल कर देखने पर प्रदेश की असलियत दिखाई देती है, इसके बाद जारी किए गए पार्ट 2 में रमन का उल्टा चश्मा पहनकर देखने से शराब पीते हुए लोग भी अमृत की घुट पीते हुए दिखाई देता है, इस वीडियो के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस जनता को छत्तीसगढ़ की विकास की बात करते आ रहे रमन सरकार की विकास की असलियत दिखाने का प्रयास कर रही है |











