चुनाव

जोगी कांग्रेस ने जारी किया 7 और प्रत्याशियों की सूची, राजिम, आरंग समेत सात विधानसभा सीट शामिल


बसपा से गठबंधन होने के बाद प्रदेश के 90 सीटों में से 55 सीटों पर चुनावी मैदान में उतर रही जनता कांग्रेस जोगी ने आज सात विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की नाम की घोषणा की है, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की कोर कमेटी ने बसना, आरंग, राजिम, चित्रकूट, धरमजयगढ़, रामपुर, सीतापुर, विधानसभा के लिए प्रत्याशियों की नाम की ऐलान किया है |
बता दें कि कांग्रेस पार्टी से अलग होकर पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी ने नयी पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ बनाकर इस बार छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव बहुजन समाज पार्टी के साथ मिलकर लड़ रहे है,इसके लिए दोनों पार्टी में हुए समझौते के अनुसार बसपा 35 सीटों पर चुनाव लड़ेगी,जबकि जनता कांग्रेस 55 सीटों पर चुनाव लड़ेगी,आज जनता कांग्रेस जोगी की कोर कमेटी ने निर्णय लेते हुए सात विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों की नाम का ऐलान किया है |
ऐलान किए गए नामों की सूची
विधानसभा बसना के लिए त्रिलोचन नायक को प्रत्याशी बनाया गया है,वही आरंग के लिए संजय चेलक को,विधानसभा राजिम के लिए रोहित साहू,चित्रकूट के लिए टंकेश्वर भारद्वाज, धरमजयगढ़ से नवल राठिया वही रामपुर से फूलसिंह राठिया और सीतापुर से मुन्ना टोप्पो को प्रत्याशी बनाया गया है |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp