LIVE UPDATE
Trending

पवन खेड़ा को टेकऑफ से पहले प्लेन से उतारा : दिल्ली से रायपुर आ रहे थे कांग्रेस नेता, एयरपोर्ट पर भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है। दिल्ली और देश के तमाम हिस्सों से बड़े कांग्रेसी नेता रायपुर पहुंच रहे हैं । इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा भी रायपुर आने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे । वह प्लेन पर चढ़ने ही वाले थे कि तभी उन्हें पुलिस ने रोक लिया।

पुलिस पवन खेड़ा से पूछताछ किए जाने की बात कहते हुए उन्हें विमान पर जाने नहीं दिया। यह देखकर रनवे पर ही पहले से मौजूद बाकी के कांग्रेसी नेताओं ने हंगामा कर दिया । सभी ने पुलिस को घेर लिया और भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।

ये खबर भी पढ़ें…
MMS विवाद में फिर गरमाई सियासत: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने थाने पहुंचकर दिया सैंपल, बोले……
MMS विवाद में फिर गरमाई सियासत: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने थाने पहुंचकर दिया सैंपल, बोले……
April 11, 2026
भिलाई, 11 अप्रैल 2026। भिलाई के चर्चित कथित MMS मामले में एक बार फिर सियासी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फ्लाइट के टेक ऑफ से पहले ही दिल्ली एयरपोर्ट पर यह बवाल शुरू हो गया । पवन खेड़ा लगातार रायपुर आने की जिद पर अड़े हुए हैं और पुलिस उन्हें जाने नहीं दे रही। इस वजह से एयरपोर्ट पर विवाद के हालात बने हुए हैं।

पवन खेड़ा के साथ प्लेन में मौजूद अन्य कांग्रेसी नेताओं ने बताया कि पवन खेड़ा प्लेन पर बैठ चुके थे। वह रायपुर जाने ही वाले थे कि तभी टेकऑफ से ठीक पहले डीसीपी लेवल के अधिकारी ने पवन खेड़ा के खिलाफ एक नोटिस जारी कर उन्हें प्लेन से उतरवाया । कहा जाने लगा कि दिल्ली और असम में उनके खिलाफ FIR है और पूछताछ की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
GPM में संगठन को धार देने जुटे कांग्रेसी, नई जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न
GPM में संगठन को धार देने जुटे कांग्रेसी, नई जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न
April 11, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पूर्व विधायक बिलासपुर शैलेश पांडेय के प्रभार वाले जिले जीपीएम में नई जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आयोजित की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस वजह से पवन खेड़ा पर कार्रवाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना कांग्रेस नेता और प्रवक्ता पवन खेड़ा को महंगा पड़ गया। उनके विवादित बयान के बाद वाराणसी में दर्जनों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बीजेपी का कहना है कि इस तरह की बयानबाजी राहुल गांधी के इशारों पर की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन; सामाजिक न्याय, समानता और समरस समाज के निर्माण का लिया संकल्प
डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन; सामाजिक न्याय, समानता और समरस समाज के निर्माण का लिया संकल्प
April 14, 2026
रायपुर 14 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, पवन खेड़ा पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी का पूरा नाम बोलते हुए उनके पिता का नाम गलत बोल दिया। एक बार गलत बोलने पर उन्होंने सुधार किया, लेकिन इसके बाद फिर से गलत नाम लेकर तंज किया। इसी बात से गुस्साए बीजेपी के तमाम कार्यकर्ता पुलिस कमिश्नर के आवास पहुंचे और मामले में एफआईआर दर्ज कराई।

Related Articles