LIVE UPDATE
Trending

CG-कांग्रेस नेता पर 10 हजार का इनाम; ब्लाक अध्यक्ष के मारपीट और हुड़दंग से फैला तनाव, पुलिस ने लगाए वांटेड के पोस्टर

बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़):बलौदा बाजार जिले में कानून व्यवस्था को लेकर एक बड़ी घटना सामने आई है। कसडोल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष भागवत थवाईत पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वांटेड पोस्टर भी जारी किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को भागवत थवाईत ने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्रामीणों के साथ मारपीट की थी। इसके बाद बुधवार को कटगी के सर्वा मोड़ के पास आरोपी और उसके गुर्गों ने जमकर हुड़दंग मचाया। देर रात गांव में दोबारा हंगामा होने से स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
CM Sai Delhi Visit: आज रात CM साय जाएंगे दिल्ली, BJP स्थापना दिवस पर किया शक्ति प्रदर्शन
CM Sai Delhi Visit: आज रात CM साय जाएंगे दिल्ली, BJP स्थापना दिवस पर किया शक्ति प्रदर्शन
April 6, 2026
CM Sai Delhi Visit: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रात राजधानी Raipur से New Delhi के लिए रवाना होंगे।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Congress leader

ग्रामीणों का गुस्सा, पिता पुलिस के हवाले
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के पिता को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालात को देखते हुए ग्राम पंचायत कटगी में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर यूनिवर्सिटी में NSUI का हल्ला बोल; छात्रसंघ चुनाव बहाली और रिजल्ट गड़बड़ी को लेकर NSUI का उग्र प्रदर्शन, सैकड़ों छात्रों ने किया हंगामा
बिलासपुर यूनिवर्सिटी में NSUI का हल्ला बोल; छात्रसंघ चुनाव बहाली और रिजल्ट गड़बड़ी को लेकर NSUI का उग्र प्रदर्शन, सैकड़ों छात्रों ने किया हंगामा
April 6, 2026
बिलासपुर, 6 अप्रैल 2026। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने प्रदेशभर में छात्रसंघ चुनाव की बहाली और परीक्षा परिणामों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तलवार लहराने और फायरिंग की कोशिश का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि 8 अप्रैल की रात पिता-पुत्र ने अपने साथियों के साथ गांव में दहशत फैलाने के लिए तलवार लहराई और कथित रूप से कट्टे से फायरिंग की कोशिश भी की।

अवैध शराब और पुलिस पर उठे सवाल
बताया जा रहा है कि हाईवे किनारे स्थित ढाबे में लंबे समय से अवैध शराब बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। समय पर कार्रवाई नहीं होने के कारण हालात बिगड़ते चले गए। शहर थाना से महज 10 किलोमीटर दूरी पर हुई इस घटना ने पुलिस पेट्रोलिंग और कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का सरगुजा-बिलासपुर दौरा आज, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का सरगुजा-बिलासपुर दौरा आज, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
April 9, 2026
किसान सम्मेलन में होंगे शामिल, शाम तक रायपुर वापसी रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai का आज 9 अप्रैल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

Related Articles