LIVE UPDATE
Trending

मस्तूरी गोलीकांड: फरार आरोपी के घर आधी रात छापा, नहीं मिला सुराग; परिजनों पर केस दर्ज

बिलासपुर, 15 अप्रैल 2026.  मस्तूरी गोलीकांड के फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने देर रात बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान इनामी आरोपी नागेंद्र राय के घर पर दबिश दी गई, लेकिन पुलिस के हाथ खाली रह गए।

पुलिस टीम रात करीब 1 बजे तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान-महमंद इलाके में पहुंची। यहां आरोपी के घर की बारीकी से तलाशी ली गई। कार्रवाई के दौरान डॉग स्क्वायड और हथियारबंद जवान भी मौके पर मौजूद रहे। करीब ढाई घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन में घर के हर हिस्से की जांच की गई, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला।

ये खबर भी पढ़ें…
High Court News; शिक्षक भर्ती मामले में हाईकोर्ट सख्त, 90 दिन में नई मेरिट लिस्ट बनाने के दिए निर्देश
High Court News; शिक्षक भर्ती मामले में हाईकोर्ट सख्त, 90 दिन में नई मेरिट लिस्ट बनाने के दिए निर्देश
May 21, 2026
बिलासपुर, 21 मई 2026. छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए चयन प्रक्रिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छापेमारी के दौरान आरोपी के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब परिवार के सदस्यों ने पुलिस से बहस करते हुए कार्रवाई रोकने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए ऑपरेशन जारी रखा और बाद में शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार एकमुश्त दे रही 6 हजार रुपए, अब तक 72 करोड़ रुपए जारी, आज ही करें अप्लाई
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार एकमुश्त दे रही 6 हजार रुपए, अब तक 72 करोड़ रुपए जारी, आज ही करें अप्लाई
May 21, 2026
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: केंद्र सरकार महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले में SP रजनेश सिंह ने मुख्य आरोपी नागेंद्र राय और एक अन्य आरोपी टाकेश्वर पाटले पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। दोनों आरोपियों की तलाश लगातार जारी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस को इनपुट मिला था कि नागेंद्र राय अपने घर में छिपा हो सकता है, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। हालांकि, आरोपी के नहीं मिलने से अब आशंका जताई जा रही है कि वह राज्य के बाहर फरार हो चुका है।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन तिहार में सूरजपुर पहुंचे CM साय, महुआ के पेड़ के नीचे ने लगाई चौपाल, तेंदूपत्ता संग्राहकों की सुनी समस्याएं
सुशासन तिहार में सूरजपुर पहुंचे CM साय, महुआ के पेड़ के नीचे ने लगाई चौपाल, तेंदूपत्ता संग्राहकों की सुनी समस्याएं
May 21, 2026
रायपुर, 21 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत सूरजपुर जिला के रामानुजनगर-पटना में आयोजित समाधान शिविर में आमजन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles