देश - विदेश
Trending

लेबर कमिश्नर दफ्तर और GST भवन में ED का छापा:कांग्रेस नेताओं के घरों के बाद इंद्रावती भवन पहुंची अधिकारियों की टीम, फाइलों की पड़ताल


छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के यहां छापे की कार्यवाही बंद होने के बाद ED ने सरकारी विभागों का रुख किया है। बुधवार को नवा रायपुर के संचालनालय भवन स्थित श्रम आयुक्त के कार्यालय और GST भवन में छापा पड़ा। ED की टीम वहां रजिस्टर और दूसरे दस्तावेज खंगाल रही है।

बताया जा रहा है, ED की एक टीम ने नवा रायपुर के कैपिटल कॉम्पलेक्स स्थित इंद्रावती भवन में दोपहर को दस्तक दी। सीआरपीएफ जवानों के साथ पहुंचे ED के अधिकारी सीधे श्रम आयुक्त के कार्यालय पहुंचे। उस समय वहां एक बैठक चल रही थी। ED ने वहां मौजूद अधिकारियों को अपने आने की सूचना दी उसके बाद कार्यालय में किसी का आना-जाना रोक दिया गया। कार्यालय के बाहर गलियारे में सीआरपीएफ के जवान खड़े हो गए। वहीं अधिकारियों ने विभिन्न दस्तावेजों की तलाश शुरू की। बताया जा रहा है, कम्प्यूटर का डाटा भी देखा जा रहा है।

ED की एक दूसरी टीम नवा रायपुर में ही स्थित GST भवन पहुंची है। इसकी तीसरी मंजिल पर स्थित कार्यालयों को तलाशी की जद में लिया गया है। बताया जा रहा है, वहां भी सीआरपीएफ के जवानों ने कर्मचारियों के आने-जाने पर रोक लगा दी है। ED के अफसरों ने वहां कुछ दस्तावेज मांगे हैं। उनको देखा जा रहा है, उसके अलावा कम्प्यूटर और फोन भी चेक किया जा रहा है। अधिकारियों-कर्मचारियों से पूछताछ की भी खबर है, हालांकि इसकी स्वतंत्र स्रोतों से पुष्टि नहीं हो पाई है। दो विभागों पर हुई इस कार्यवाही से मंत्रालय स्थित विभागों में भी कर्मचारी-अधिकारी आशंकित हो गए हैं।

सन्नी अग्रवाल के घर छापे से जुड़ रही है कड़ी

ED ने सोमवार को कांग्रेस नेता सुशील सन्नी अग्रवाल के घर पर छापा मारा था। सन्नी अग्रवाल भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष हैं। इसकी वजह से श्रम आयुक्त कार्यालय में छापे को इससे जोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है, ED ने मंगलवार देर तक सन्नी अग्रवाल के यहां जांच और पूछताछ की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp