Trending

CG-कांग्रेस नियुक्ति विवाद पर सियासत गर्म; अरुण साव बोले- आपस में लड़कर खत्म हो रही पार्टी


रायपुर, 11 अप्रैल 2026। कांग्रेस संगठन में वार्ड अध्यक्षों की सूची निरस्त होने के बाद सियासत तेज हो गई है। बीजेपी नेता अरुण साव ने इस पूरे मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

साव ने कहा कि कांग्रेस इस समय भीतरखाने की लड़ाई में उलझी हुई है और “कांग्रेस-कांग्रेस खेलते-खेलते खुद ही खत्म हो रही है।” उन्होंने तंज कसते हुए यह भी कहा कि अब जनता भी कांग्रेस से दूरी बनाना चाहती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस के बयान को लेकर उन्होंने इसे “घिसा-पिटा एजेंडा” करार दिया। साव ने आरोप लगाया कि 75 वर्षों तक महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया, जबकि अब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को उनका हक मिल रहा है।

वहीं पश्चिम बंगाल के चुनाव को लेकर भी साव ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वहां की जनता कानून-व्यवस्था से परेशान है और बदलाव चाहती है। साव ने दावा किया कि आगामी चुनाव में बीजेपी बेहतर प्रदर्शन करेगी और राज्य में परिवर्तन तय है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटनाक्रम के बाद साफ है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के अंदरूनी विवाद अब खुलकर सामने आ रहे हैं, जिस पर सत्तापक्ष लगातार हमलावर बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp