विधायक शैलेश पांडेय ने किया औचक निरीक्षण….पशु चिकित्सालय और केंद्रीय जेल पहुंचकर लिया जायजा, अव्यवस्था देख जताई नाराजगी


शहर विधायक बनने के बाद शैलेश पांडेय लगातार क्षेत्र के विकास और जनता के हित के लिए कार्य करना शुरू कर दिए है, शहर में चल रहे विकास कार्यों के जायजा लेने के साथ ही अब विधायक शैलेश पांडेय शहर के जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुन रहे है | विधायक पांडेय ने आज पशु चिकित्सालय और केंद्रीय जेल बिलासपुर का निरीक्षण किया |

शहर विधायक शैलेश पांडे ने पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया | निरीक्षण में साफ सफाई अस्पताल व्यवस्था और अन्य सुविधाओं में भारी कमी देखी गई, जिसमें नगर विधायक ने उपस्थित अस्पताल अधीक्षक को व्यवस्था सुधारने हेतु निर्देशित किया, इसके साथ ही अस्पताल के जीर्णोद्धार के लिए एवं अन्य सुविधाओं के लिए विकास कार्यों की सूची मांगी ताकि अस्पताल का संचालन उपयुक्त तरीके से हो सके और शहर में एकमात्र पशु चिकित्सालय में पशुओं का बेहतर उपचार हो सके |

विधायक शैलेश पांडेय ने पशु चिकित्सालय के डॉक्टरों को फटकार लगाते हुए कहा कि आदमी और जानवर के साथ समान व्यवहार करें और यहां फ़ैली अव्यवस्था को जल्द सुधारे नहीं तो मुझे आपको लोगों को सुधारना पड़ेगा | वही विधायक ने जल्द ही सभी समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए |

विधायक शैलेश पांडे ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को बुलाकर पशु चिकित्सालय के लिए नई इमारत का निर्माण करने के लिए निर्देश दिए , इसके साथ ही ज़ी प्लस 4 फ्लेट सिस्टम आवास भी बनाए जाएंगे |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


वही शैलेश पांडेय ने आज शनिवार को केन्दीय जेल बिलासपुर का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने जेल प्रबंधन से जेल की व्यवस्था और सुविधा के बारे में जानकारी ली | इसके साथ ही विधायक पांडेय ने जेल में बंद कैदियों से भी चर्चा की |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp