मुश्किल में जोगी कांग्रेस!….सियाराम कौशिक, चंद्रभान बारमते, चैतराम साहू समेत 5 दिग्गज नेताओं की जल्द हो सकती है कांग्रेस वापसी…सियाराम बोले – प्रदेश प्रभारी पुनिया से हो चुकी है बात, सकारात्मक रहा तो 28 को राहुल के समक्ष करेंगे प्रवेश


छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे की मुश्किलें विधानसभा चुनाव के बाद बढ़ते जा रही है | प्रदेश में कांग्रेस के पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनने पर जनता कांग्रेस जोगी के कई नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के संकेत मिल रहे है | बताया जा रहा है कि ये सभी नेता राहुल गांधी के समक्ष कांग्रेस में शामिल होंगे | जोगी कांग्रेस से कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी नेता विधानसभा चुनाव लड़ चुके है | राहुल गांधी 28 जनवरी को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं |
सूत्रों की माने तो जनता कांग्रेस जोगी के सियाराम कौशिक, चंद्रभान बारमते एवं चैतराम साहू, संतोष कौशिक वही पार्टी से निष्कासित बृजेश साहू भी कांग्रेस में शामिल हो सकते है | बता दें कि ये सभी नेता अभी हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी रहे है |
सियाराम कौशिक ने बताया कि कांग्रेस में शामिल होने के लिए उन्होंने प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया से बात कर ली है | इस संबंध में पुनिया का जवाब भी सकारात्मक बताया जा रहा है | इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान 28 जनवरी को कांग्रेस में शामिल हो सकते है |
सियाराम कौशिक ने बताया कि जोगी कांग्रेस में रहते ये उम्मीद थी कि गठबंधन के हालात पैदा कर हम सत्ता के साथ रहेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा किया और पूर्ण जनमत के साथ  कांग्रेस की सरकार बनाई | आगे उन्होंने कहा कि हमने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का वोट काटा था, लेकिन अब लोकसभा में हम वोट नहीं काटना चाहते |
वही कांग्रेस में शामिल होने कि इच्छा जाहिर करते हुए चैतराम साहू ने कहा कि अगर पार्टी हमें सम्मान पूर्वक वापस शामिल होने की अनुमति देती है तो हमें कोई एतराज नहीं है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp