छत्तीसगढ़ खबरें

जज के खिलाफ FIR दर्ज करना TI को पड़ा भारी! सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की छुट्टी; SSP ने किया लाइन अटैच


बिलासपुर। फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश के खिलाफ FIR दर्ज करने का मामला अब सरकंडा थाना प्रभारी पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। न्यायिक अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई को लेकर उठे सवालों के बीच एसएसपी रजनेश सिंह ने सरकंडा TI प्रदीप आर्य को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। उनकी जगह नरेश चौहान को सरकंडा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, पुलिस विभाग के आधिकारिक आदेश में कार्रवाई के पीछे प्रशासनिक कारण बताए गए हैं।

पूरा मामला राजकिशोर नगर में रहने वाले और महासमुंद कुटुंब न्यायालय में पदस्थ न्यायाधीश प्रफुल्ल कुमार सोनवानी के साथ हुई मारपीट से जुड़ा है। करीब सप्ताहभर पहले जन्मदिन के जश्न के दौरान देर रात तक ढोल-नगाड़े बजाने और पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। बताया गया कि शोर-शराबे का विरोध करने पर प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथियों के साथ न्यायाधीश का विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान न्यायाधीश और उनके परिजनों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई।

घटना के बाद पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर अभय बरुआ और उसके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। लेकिन मामला तब और गंभीर हो गया, जब दूसरे पक्ष की शिकायत पर न्यायाधीश प्रफुल्ल कुमार सोनवानी के खिलाफ भी FIR दर्ज कर ली गई।

न्यायिक अधिकारियों ने जताई थी आपत्ति

न्यायाधीश के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे थे। न्यायिक अधिकारियों ने इस पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया था कि मामला दर्ज करने से पहले जरूरी प्रशासनिक अनुमति और निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। घटना के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच किए बिना न्यायिक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर भी सवाल उठे थे।

ये है पूरा मामला

दरअसल, बिलासपुर के राजकिशोर नगर में रहने वाले महासमुंद कुटुंब न्यायालय में पदस्थ न्यायाधीश प्रफुल्ल कुमार सोनवानी के साथ करीब सप्ताहभर पहले मारपीट का मामला सामने आया था। बताया गया कि, जन्मदिन के जश्न के दौरान देर रात तक ढोल-नगाड़े बजाए जा रहे थे और पटाखे फोड़े जा रहे थे। इससे परेशान होकर न्यायाधीश ने इसका विरोध किया था। इस बात को लेकर प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथियों के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि, उन्होंने न्यायाधीश और उनके परिजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर अभय बरुआ और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

Bilaspur TI Pradeep Arya Line Attached: बिलासपुर TI प्रदीप आर्य लाइन अटैच,  SSP रजनेश सिंह ने जारी किया आदेश, कुटुंब न्यायालय के जज के खिलाफ FIR दर्ज  करने के बाद ...

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदीप आर्य लाइन अटैच, नरेश चौहान नए TI

इसी घटनाक्रम के बीच अब सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य को लाइन अटैच कर दिया गया है। एसएसपी रजनेश सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार नरेश चौहान को सरकंडा थाने की कमान सौंपी गई है। हालांकि आदेश में कार्रवाई का कारण प्रशासनिक बताया गया है, लेकिन जज के खिलाफ FIR दर्ज करने को लेकर उठे विवाद के बीच TI पर हुई इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है।

 

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp