LIVE UPDATE

देखिए लाइव वीडियो : कुछ ही देर में भूपेश बघेल लेंगे मुख्यमंत्री पद का शपथ, समारोह में शामिल होने रायपुर पहुंचे राहुल गांधी समेत सभी दिग्गज नेता

छत्तीसगढ़ के नव निर्वाचित सीएम भूपेश बघेल आज सीएम पद की शपथ लेंगे । शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेताओं सहित महागठबंधन के भी बड़े नेताओं का रायपुर आगमन हो रहा है। इसी बीच खबर आ रही है​ कि राहुल गांधी और मनमोहन सिंह सहित कांग्रेस के बड़े नेता रायपुर पहुंच चुके हैं । अब से कुछ ही देर बाद भूपेश बघेल का काफिला शपथ ग्रहण स्थल पहुंचेगा | सभी खास मेहमान एक ही बस से सवार होकर समारोह स्थल पहुंचने वाले हैं, फिर समारोह स्थल से ही सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे । शपथ ग्रहण में दिखेगी महागठबंधन की ताकत – राकांपा : शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल, तेदेपा : चंद्रबाबू नायडू, लोजद : शरद यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस: फारुक अब्दुल्ला, झारखंड मुक्ति मोर्चा : हेमंत सोरेन, द्रमुक : स्टालिन, कनिमोझी और टीआर बालू. तृणमूल कांग्रेस: दिनेश त्रिवेदी, जेडीएस: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी, राजद : तेजस्वी यादव, झारखंड विकास मोर्चा : बाबूलाल मरांडी

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *