देश - विदेश

मौसम के मिजाज को देखते हुए अब इंडोर स्टेडियम में होगी भूपेश की ताजपोशी!…पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल, कुछ देर पहले भूपेश बघेल ने फोन कर शामिल होने का दिया न्यौता


साइंस कॉलेज मैदान आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री शपथग्रहण समारोह पर मौसम का मार पढता नजर आ रहा है | सोमवार की सुबह से लगातार हो रही बारिश की वजह से शपथग्रहण स्थल में परिवर्तन करके अब साइंस मैदान के स्थान पर अब नए मुख्यमंत्री का शपथग्रहण समारोह इंडोर स्टेडियम में कर दिया गया है ।
बताया जा रहा है सुबह से मौसम में हुए तबदीली को देखते हुए अब अब साइंस मैदान के स्थान पर अब नए मुख्यमंत्री का शपथग्रहण समारोह इंडोर स्टेडियम में कर दिया गया है । कलेक्टर बसवराजू एस, पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह और एआईसीसी के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल इनडोर स्टेडियम में तैयारियों का जायजा ले रहे हैं | शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले सभी वीवीआईपीयों की सुरक्षा के लिए एसपीजी ने सुरक्षा घेरा तगड़ा कर दिया है।
बता दें वहीं नए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भव्य शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस के दिग्गज आ रहे हें । इनमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह चंद्रबाबू नायडू, मोतीलाल वोरा, राजस्थान के नए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री कमलनाथ खासतौर पर शामिल होने आ रहे हैं। इसी तरह से कुछ समय पहले भूपेश बघेल ने फोन करके पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को शपथग्रहण में शामिल होने का निमंत्रण दिया है, जिसके बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की भी शपथग्रहण समारोह में शामिल होने की खबर है |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp