LIVE UPDATE

अमित जोगी ने की बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय की तारीफ, कहा – सच बोलने के लिए दिल से बधाई….चुनाव से पहले जोगी पार्टी के नेताओं को शामिल करने का प्रयोग भारी पड़ा

लोकसभा चुनाव में केंद्र के साथ-साथ प्रदेश में भी कांग्रेस की करारी हार के बाद जेसीसीजे के प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी जहाँ एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नतीजे घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया में कई पोस्ट कर घेर रहे हैं, तो वहीँ दूसरी तरह मुख्यमंत्री के पार्टी के ही विधायक की तारीफ भी करने से पीछे हटते दिखाई नहीं दे रहे हैं | अमित ने कुछ घंटे पहले ही मुख्या अख़बारों के कटिंग के साथ एक पोस्ट सोशल मीडिया में शेयर किया है, जिसमें बिलासपुर के विधायक शैलेश पांडेय की खूब तारीफ करते सच बोलने के लिए बधाई देने की बात कही है |
अमित ने अपने पोस्ट में कहा है कि –

बिलासपुर के लोकप्रिय विधायक और मेरे भाई श्री शैलेश पांडेय जी को सच बोलने के लिए दिल से बधाई : पाण्डे जी ने आख़िर स्वीकारा कि “चुनाव के पहले जोगी पार्टी के नेताओं को लेने का प्रयोग भारी पड़ा। क्योंकि इन्हें मिले वोट अगर पार्टी को मिलते तो सभी विधान सभा क्षेत्रों में कांग्रेस आगे निकल जाती।”

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
May 22, 2026
बिलासपुर, 22 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से भाजपा से जुड़ी एक महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शैलेश जी, आपकी पार्टी में निर्णय ले रहे लोगों -जिनमें बड़े दुःख के साथ मैं आपको नहीं गिनता- को ये समझना चाहिए कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी को जो पूरे प्रदेश में 14% वोट मिले हैं वो सिर्फ़ और सिर्फ़ जोगी जी की ‘छत्तीसगढ़ प्रथम’ विचारधारा से लोगों के लगाव के कारण मिले हैं। बाक़ी सब, जैसे आपने ख़ुद कहा, बकवास है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले बिलासपुर में जोगी कांग्रेस के कई कद्दावर नेताओं को कांग्रेस में शामिल किया गया था, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, संतोष कौशिक, अनिल टाह समेत कई जोगी कांग्रेस के दिग्गज नेता कांग्रेस में शामिल हुए थे | इस तरह से जोगी कांग्रेस के नेताओं का कांग्रेस में शामिल होने का मंत्री टीएस सिंहदेव से लेकर स्थानीय विधायक शैलेश पांडेय ने गलत असर होने की बात भी कही थी | अब इसी को लेकर एकबार फिर प्रदेश की राजनीती गरमाने लगी है |

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *