LIVE UPDATE

गिरते जल स्तर को लेकर चिंतित निगम प्रशासन….शहर में रोज करेंगे 40 वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण

राज्य शासन के निर्देश पर बिलासपुर निगम प्रशासन द्वारा शहर में पानी की बढ़ती समस्या को देखते हुए शासकीय एवं निजी भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए निगम प्रशासन ने हर रोज 40 वॉटर हार्वेस्टिंग निर्माण करने का लक्ष्य रखा है।

बता दें कि लगातार गिरते जल स्तर को देखते हुए शासन ने सभी शासकीय एवं निजी भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण को अनिवार्य कर दिया है। इसे देखते हुए निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने सभी जोन प्रभारियों को प्राथमिकता से वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण करने के निर्देश दिए हैं, इसके साथ ही शहर के निजी एवं शासकीय भवनों में निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्व में निजी भवन स्वामियों का वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण शुल्क निगम में जमा है , उनके भवनों में निगम के एजेंसी के माध्यम से रैन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण कराया जा रहा है। हर रोज शहर के एक जोन को 10 वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण करने का लक्ष्य दिया गया है। मतलब चारों जोन में हर दिन 40 वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण होगा। निगम कमिश्नर श्री प्रभाकर पाण्डेय ने हर रोज वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण की समीक्षा करने की बात कही है। लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं होने पर कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *