चुनाव

BREAKING : अजित जोगी का बड़ा बयान, बोले – राजनांदगांव नहीं छोड़ा है, गठबंधन धर्म का किया पालन….बहु ऋचा जोगी के बसपा से शामिल होने पर बोले अजीत जोगी, कागजी गठबंधन बन गया अब पारिवारिक गठबंधन


जोगी कांग्रेस के सुप्रीमों अजीत जोगी के राजनांदगांव से चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद प्रदेश में मची सियासी घमासान के बाद आज पहली बार अजीत जोगी ने कहा कि मैंने राजनांदगांव को छोड़ा नहीं है, बल्कि गठबंधन धर्म का पालन किया है, साथ ही उन्होंने ऋचा जोगी के बसपा में जाने पर कहा कि अब तक केवल कागजी गठबंधन था, बहु ऋचा के बसपा में शामिल होने से अब गठबंधन पारिवारिक हो गया है |
बता दें कि कांग्रेस से अलग होकर अलग जनता कांग्रेस नयी पार्टी बनाने के बाद से ही पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी बार-बार डॉ रमन सिंह के खिलाफ राजनांदगांव से चुनाव लड़ने के ऐलान करते आ रहे थे, लेकिन कल यानि शुक्रवार को अजित जोगी का चुनाव नहीं लड़ने की खबर ने सियासी गलियारों में हड़कंप मच गई थी | इस घमासान पर आज अजित जोगी ने कहा कि मैंने राजनांदगांव से चुनाव लड़ना नहीं छोड़ा है, बल्कि गठबंधन धर्म का पालन किया है, अमित जोगी और खुद अजीत जोगी की चुनाव लड़ने की संभावना पर जोगी बोले कि फिलहाल अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन चुनाव लड़ना पड़ा तो शेष सीटों पर ही चुनाव लड़ेंगे | इसी तरह से ऋचा जोगी के बसपा में शामिल होना और अकलतरा से प्रत्याशी बनाये जाने पर अजीत जोगी ने कहा कि अब तक बसपा और जनता कांग्रेस के बीच केवल कागजी था, लेकिन ऋचा के बसपा में शामिल होने से यह गठबंधन पारिवारिक गठबंधन हो गया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp