LIVE UPDATE

बिग ब्रेकिंग : BJP के पूर्व विधायक राजाराम तोडेम लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव, ख़रीदा नामांकन फॉर्म…..सर्व आदिवासी समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष हैं तोडेम

विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा को बास्टर से बड़ा झटका मिलता दिखाई दे रहा है | भाजपा के पूर्व विधायक और सर्व आदिवासी समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजाराम तोडेम ने बीजेपी को अलविदा कहते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है | तोडेम ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बीजापुर से नामांकन फॉर्म ले लिया है |
तोडेम ने मीडिया में बयान जारी करते हुए कहा कि भाजपा सरकार अब आदिवासी विरोधी नीतियों पर काम करने लगी है, पार्टी आदिवासी हितैषी नहीं रही | अब बीजेपी में आदिवासियों कि सुनवाई नहीं रही, इसी से परेशान होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया हूँ, इसी के लिए शनिवार को नाम निर्देशन पत्र लिया |
बता दें कि राजाराम तोडेम 1993 से 98 तक भाजपा से बीजापुर के विधायक चुने गए थे, तोडेम 1996 में लोकसभा के लिए भी चुनाव में किस्मत आजमा चुके हैं, इस चुनाव में उन्होंने बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा ने करारी शिकस्त दी थी, इसके बाद 1998 और 2003 में फिर से विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाए, लेकिन इन चुनावों में हार का सामना करना पड़ा |  तोडेम वर्तमान में सर्वादिवासी समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष हैं |

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles