LIVE UPDATE

तस्वीरों में देखिये : अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस – बिलासपुरियंस ने बहतराई इंडोर स्टेडियम में किया योगा, विधायक शैलेश ने कहा – योग हमारे ऋषि मुनियों की देन है, हम स्वस्थ रहेंगे तो देश स्वस्थ रहेगा….योग का जीवन में बड़ा महत्व

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज बिलासपुर के बहतराई इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय योग का आयोजन किया गया था, जिसमें पूरे जिले में लोगों ने उत्साह से योग किया और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संकल्प लिया । मुख्य समारोह बीआर यादव स्मृति अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया ।

ये खबर भी पढ़ें…
दिल्ली में गुरु रंधावा के जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, बाइक सवार बदमाश हुए फरार
दिल्ली में गुरु रंधावा के जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, बाइक सवार बदमाश हुए फरार
June 11, 2026
नई दिल्ली, 11 जून 2026। राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुबह सात बजे जिले के नगरीय निकायों, विकासखंड मुख्यालय, स्कूल, कॉलेजों व विभिन्न संस्थाओं में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया । बहतराई स्थित इनडोर स्टेडियम में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री पांडेय ने कहा कि हम अपनी प्राचीन परम्पराओं को भूलते जा रहे हैं । योग हमारे ऋषि मुनियों की देन है । सभी को अपने शरीर के प्रति उत्तरदायी होना चाहिए । हम स्वस्थ रहेंगे तो देश स्वस्थ रहेगा। शरीर कोई मशीन या रोबोट नहीं है इसलिये योग का जीवन में बड़ा महत्व है ।

ये खबर भी पढ़ें…
नीति आयोग में CM साय का बड़ा विजन: बस्तर के लिए सरकार का मेगा रोडमैप – दूध, खेतों तक पानी, युवाओं को काम और गांवों को नई पहचान देने की तैयारी
नीति आयोग में CM साय का बड़ा विजन: बस्तर के लिए सरकार का मेगा रोडमैप – दूध, खेतों तक पानी, युवाओं को काम और गांवों को नई पहचान देने की तैयारी
June 11, 2026
नई दिल्ली/रायपुर। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक में बस्तर के विकास का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है । स्वस्थ शरीर से ही हम जीवन का आनंद उठा सकते हैं। योग किसी एक दिन का अभ्यास न हो। इसे नियमित रूप से करें तब लाभ होगा ।

ये खबर भी पढ़ें…
अब प्राइवेट स्कूलों की महिला टीचरों को भी मिलेगी ‘चाइल्ड केयर लीव’, कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
अब प्राइवेट स्कूलों की महिला टीचरों को भी मिलेगी ‘चाइल्ड केयर लीव’, कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
June 12, 2026
डेस्क टीम : दिल्ली हाई कोर्ट ने कामकाजी महिलाओं के हक में एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संभागायुक्त बीएल बंजारे ने कहा कि आज हमें प्रतिदिन योग करने का संकल्प लेना हैं। अपने परिवार, आसपास के लोगों और समाज के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। स्वागत उद्बोधन में कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने कहा कि योग के द्वारा हम सब एक दूसरे से जुड़े रहेंगे। उन्होंने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लेने पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

 

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था की मंजू बहन ने सामूहिक योगाभ्यास का संचालन किया । इस दौरान ध्यान, प्राणायाम, शिथिलिकरण, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्र्टासन, शशकासन, उत्तान मंडूकासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, उत्तान पादासन, सेतुबंध आसन, पवन मुक्तासन, योग निद्रा, शवासन आदि आसनों का अभ्यास कराया गया ।


सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में महापौर किशोर राय, पुलिस महानिरीक्षक प्रदीप गुप्ता, पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, जिला पंचायत के सीईओ रितेश कुमार अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय, विजय केशरवानी, अटल श्रीवास्तव, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी, आर्ट ऑफ लिविंग, पतंजलि योग पीठ, गायत्री परिवार संस्थाओं के सदस्य, खिलाड़ी, युवा व नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *