CM विष्णुदेव साय कल बिलासपुर में; इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल, ये रहा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

रायपुर, 13 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार 14 जून को जांजगीर-चांपा और बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रमों में शामिल होंगे, साथ ही सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में भी भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से रवाना होकर हेलीकॉप्टर से जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम पोड़ी पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12:05 बजे से विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन-लोकार्पण तथा “सत्य निज नाम सत्संग सम्मेलन” में शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री बिलासपुर जिले के बोदरी पहुंचेंगे, जहां दोपहर 2 बजे संत शिरोमणि गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर आयोजित शपथ ग्रहण, सम्मान समारोह एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
शाम 4:15 बजे मुख्यमंत्री नवा रायपुर स्थित सेंध लेक में आयोजित 36वीं राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर कयाकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री रायपुर के विवान्ता होटल में आयोजित पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
