ग्रामीणों के बीच पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जनसंपर्क अभियान में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश


रायपुर, 13 जून 2026। महिला एवं बाल विकास मंत्री  लक्ष्म

ी राजवाड़े ने शनिवार को सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कमलपुर, पहाड़गांव और पण्डोनगर का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने घर-घर पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।


मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में केंद्र एवं राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान और समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहे।


जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, आवास और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह संवेदनशील है और प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निराकरण किया जाएगा। साथ ही जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को जनसरोकारों से जुड़े मामलों पर लगातार निगरानी रखने और लोगों को शीघ्र राहत पहुंचाने के निर्देश भी दिए।


इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने मंत्री श्रीमती राजवाड़े का स्वागत करते हुए शासन की योजनाओं और विकास कार्यों के प्रति विश्वास व्यक्त किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp