LIVE UPDATE

अटल बिहारी यूनिवर्सिटी का नया कारनामा ! कालेज के कई स्टूडेंट को मिले 1 और 2 नंबर….NSUI का हल्लाबोल, यूनिवर्सिटी का घेराव कर किया विरोध प्रदर्शन

अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय का परीक्षा परिणाम हमेशा ही सुर्खियों में बना रहता है। कभी एक ही विषय में सभी विद्यार्थी फेल हो जाते हैं, तो कभी सभी के एक जैसे नंबर आते हैं। रुपए लेन-देन कर फेल को पास करने का भी खेल यहां खूब चला है। ऐसे में विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते रहे हैं।

ताजा मामला जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय सक्ती के बी.ए. द्वितीय वर्ष के राजनीति विज्ञान विषय परीक्षा परिणाम से जुड़ा हुआ है, जिसमें ज्यादातर छात्र छात्राओं को शुन्य एंव 01-02 नं. दिया गया था | जिससे सभी छात्र असंतुष्ट थे, छात्र छात्राओं ने अपनी समस्या सक्ती विधानसभा एन. एस.यू.आई. संगठन के सामने रखी |

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले को गम्भीरता से लेते हुए सभी छात्र छात्राएं आज अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर पहुंचे एंव परीक्षा नियंत्रक एंव कुलपति के समक्ष अपनी बात रखी एंव समस्त छात्रो की उत्तरपुस्तिका का पुन:मुल्यांकन कराने का निवेदन किया एंव जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय के बी.ए.द्वितीय के छात्रो का पुनरमुल्यांकन शुल्क माफ करने का भी आग्रह किया है ।

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही छात्रों ने कहा है कि जिस प्रकार छात्रो के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है इनमे जो भी दोषी है उन पर कार्यवाही करने का भी बात कही गयी जिस से इस प्रकार की समस्या दुबारा छात्रो के साथ ना हो।

ये खबर भी पढ़ें…
BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
May 28, 2026
BJP Organizational Changes 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन के स्तर पर एक बड़ा और रणनीतिक बदलाव शुरू कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही छात्र-छात्राओ ने कुलपति से कहा कि उम्मीद के विपरित अंक मिले हैं जबकि परीक्षा अच्छी हुई थी और परिणाम भी अच्छा आना चाहिए था, इसके साथ ही मुलाकात के दौरान छात्र-छात्राओं ने कॉपियां जांचे जाने को लेकर नाराजगी भी जताई।

वही कुलपति ने आश्वासन दिया है की इस विषय को गम्भीरता से लेते हुए इस पर जांच किया जाएगा एंव एक सूचना जल्द ही अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के साइट पर जारी किया जायेगा कि जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय के छात्रो का पुनर्मुल्यांकन शुल्क नही देना पड़ेगा उसके पश्चात सभी छात्रो को पुनर्मुल्यांकन का फार्म भरना होगा |

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *