रिश्वतखोर प्रधान आरक्षक निलंबित: जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर ली 40 हजार की घूस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, SP ने की बड़ी कार्रवाई… देखें वीडियो


जांजगीर-चांपा में रिश्वतखोर प्रधान आरक्षक निलंबित: जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर ली ₹40,000 की घूस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद SP की बड़ी कार्रवाई
‘मेरा कुछ नहीं उखाड़ पाओगे, शिकायत करनी है तो SP से कर दो…’ कहने वाले हेड कांस्टेबल रमेश त्रिपाठी को एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने किया लाइन हाजिर, DSP प्रदीप सोरी करेंगे जांच।
जांजगीर-चांपा, 14 जून 2026. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से खाकी को दागदार करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। जिले के पंतोरा चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक (हेड कांस्टेबल) रमेश त्रिपाठी को जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर 40 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर घूसखोरी का वीडियो और बातचीत वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक (SP) विजय कुमार पाण्डेय ने यह सख्त कार्रवाई की है। आरोपी प्रधान आरक्षक को लाइन अटैच कर पूरे मामले की विभागीय जांच उप पुलिस अधीक्षक (DSP) प्रदीप सोरी को सौंप दी गई है।


क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित आवेदक विकास देवांगन से पंतोरा चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी ने एक जमीन पर कब्जा दिलाने के एवज में 40 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने पहले प्रधान आरक्षक को 30 हजार रुपए दे दिए थे, लेकिन आरोपी 10 हजार रुपए की और मांग करने लगा। इसके बाद पीड़ित ने शाम को बाकी बचे 10 हजार रुपए भी दे दिए।


पैसे डकारने के बाद दी धमकी: ‘मेरा लाइन अटैच करा दो, पर पैसे वापस नहीं करूंगा’
रिश्वत की पूरी रकम ₹40,000 डकारने के बाद भी जब प्रधान आरक्षक ने पीड़ित को जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया, तो पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे। पैसे लौटाने की बात पर प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी अपनी धौंस दिखाने लगा और पैसे वापस करने से साफ इनकार कर दिया।
वायरल वीडियो में आरोपी प्रधान आरक्षक पीड़ित को चुनौती देते हुए साफ कह रहा है कि— “तुम एसपी से शिकायत कर सकते हो, मैं पैसा वापस नहीं करूंगा। ज्यादा से ज्यादा मेरा क्या होगा? मुझे लाइन अटैच करा दो, तुम कुछ भी करो पैसे वापस नहीं मिलेंगे।”

वीडियो में वह तत्कालीन चौकी प्रभारी दिलीप सिंह का नाम लेते हुए भी कुछ बातें कह रहा है, जिससे मामले में अन्य कड़ियों के जुड़े होने का भी अंदेशा है।


SP विजय कुमार पाण्डेय ने लिया कड़ा एक्शन
जैसे ही रिश्वत लेने और पीड़ित को धमकाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने मामले की गंभीरता और वायरल वीडियो के साक्ष्यों को देखते हुए प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp