LIVE UPDATE

छत्तीसगढ़ के इस डिप्टी कलेक्टर के ड्राइवर के बाद उसकी पत्नी, बेटी और पड़ोसी निकली पॉजिटिव, तहसील और SDM कार्यालय 31 तक बंद

प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। एक दिन पहले प्रदेश में 68 नये कोरोना पॉजीटिव मरीजों की पुष्टि हुई थी, फ़िलहाल प्रदेश में 281 एक्टिव केस है | इस बार डिप्टी कलेक्टर के ड्राइवर की पत्नी, 20 वर्षीय बेटी और पड़ोसी महिला कोरोना पॉजीटिव मिली है।

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र में डिप्टी कलेक्टर के ड्राइवर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पत्नी, बच्चे और आसपास के लोगों को होम आइसोलेट कर दिया गया था। स्वाब जांच के लिए भेजा गया था। बताया गया कि पड़ोसी का घर पर आना-जाना था। इस बीच ये संपर्क में आ गए। जबकि डिप्टी कलेक्टर की रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीनों के पॉजीटिव होने की पुष्टि प्रभारी बीएमओ डॉ. एस चौधरी ने की।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दफ्तरों को 31 मई तक बंद रखा गया

बता दें कि डिप्टी कलेक्टर का ड्राइवर बागनदी में ड्यूटी के दौरान संक्रमित हुआ था और ड्यूटी के बाद रोजाना अपने घर लौट आता था। हालांकि राहत भरी खबर यह भी है कि तहसील व एसडीएम कार्यालय के 81 कर्मचारियों का रिपोर्ट निगेटिव आया है। परंतु ऐहतियात के तौर पर दफ्तरों को 31 मई तक बंद रखा गया है और अधिकारी-कर्मचारी क्वारेंटाइन पर चले गए हंै।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंगलवार को एक ही दिन में कुल 68 केस सामने आने के बाद अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के एक्टिव केस बढ़कर 281 हो गए हैं। ये नए संक्रमित पूर्व में सामने आए पॉजिटिव लोगों के संपर्क में रहे हैं या फिर सभी का कोई न कोई ट्रेवल हिस्ट्री है |

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *