LIVE UPDATE
Trending

भीषण गर्मी से तपा छत्तीसगढ़: दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में रायपुर-बिलासपुर समेत 5 शहर शामिल, पारा 45 डिग्री पार

रायपुर, 22 मई 2026। देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ भी ग्रीष्मलहर की चपेट में आ गया है। आसमान से बरसती आग ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। प्रदेश के कई शहरों में गुरुवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर के माना क्षेत्र में सबसे अधिक 45 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इस बार की गर्मी की सबसे बड़ी और चिंताजनक बात यह है कि दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों की सूची में छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत पांच शहर शामिल हो गए हैं। ग्लोबल तापमान मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म “एक्यूआई डॉट इन” की लाइव रैंकिंग के अनुसार, दुनिया के सबसे गर्म शहरों में अधिकांश भारत के शहर हैं, जो जलवायु परिवर्तन और बढ़ती गर्मी के गंभीर असर को दर्शाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-ब्रेकिंग; VSK ऐप पर शिक्षकों को नहीं मिलेगी राहत, DPI के सख्त निर्देश…वरना नहीं मिलेगा वेतन
CG-ब्रेकिंग; VSK ऐप पर शिक्षकों को नहीं मिलेगी राहत, DPI के सख्त निर्देश…वरना नहीं मिलेगा वेतन
June 17, 2026
रायपुर, 17 जून 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने सख्त रुख अपनाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रैंकिंग के मुताबिक, दुनिया के शीर्ष 17 सबसे गर्म शहरों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं शीर्ष 32 शहरों में तापमान 46 डिग्री और शीर्ष 45 शहरों में करीब 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सूची में शामिल 100वें शहर तक का तापमान भी लगभग 44 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 25 मई तक लोगों को गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है।

उत्तरप्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में शामिल है। यहां के 40 शहर दुनिया के टॉप-100 गर्म शहरों में दर्ज किए गए हैं। बांदा लगातार चौथे दिन दुनिया का सबसे गर्म शहर बना हुआ है। प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में तापमान 45 डिग्री पार पहुंच चुका है, जबकि 11 जिलों में शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन: RTO/DTO के लिए मुख्यालय में रहना अनिवार्य, बकाया वसूली के लिए चलेगा विशेष अभियान
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन: RTO/DTO के लिए मुख्यालय में रहना अनिवार्य, बकाया वसूली के लिए चलेगा विशेष अभियान
June 17, 2026
रायपुर, 17 जून 2026: छत्तीसगढ़ में परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने और राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए परिवहन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर छत्तीसगढ़ में भी मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक लू चलने की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार प्रदेश के एक-दो हिस्सों में ग्रीष्म लहर का प्रभाव और तेज हो सकता है। आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा और फिलहाल बारिश या बादल जैसी किसी राहत की उम्मीद नहीं है।

गुरुवार को प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार रहा—

ये खबर भी पढ़ें…
CG-नागोई डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन: चार आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
CG-नागोई डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन: चार आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
June 17, 2026
रायपुर 17 जून 2026 /कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड अंतर्गत ग्राम नागोई में 16-17 जून की रात हुए दोहरे हत्याकांड...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • माना (रायपुर) – 45 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक)
  • बिलासपुर – 44.6 डिग्री सेल्सियस
  • दुर्ग – 44.2 डिग्री सेल्सियस
  • राजनांदगांव – 44.2 डिग्री सेल्सियस

लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों की दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और दोपहर में बाहर निकलने से परहेज करने की सलाह दी है।

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp