LIVE UPDATE

SDM Suspended : CM ने SDM को किया सस्पेंड, इस मामले में हुई कार्रवाई, आदेश जारी



SDM Suspended News. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांदा के नरैनी में तैनात उप जिलाधिकारी (एसडीएम) विकास यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विकास यादव पर जनहित के मामलों में लापरवाही और पर्यवेक्षणीय उदासीनता बरतने और कदाचार के कारण कार्रवाई की गई है। मुख्यालय के राजस्व परिषद से संबंध करते हुए उनकी जगह नए एसडीएम सत्य प्रकाश को भेजा गया है. मामला शिक्षक एमएलसी डॉ बाबूलाल तिवारी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. इसके अलावा उनकी तहसील में कई फाइल कदाचार के चलते रोकी जाती थी, जिसके चलते मुख्यमंत्री एक्शन में आए और यह कार्रवाई की गई |

दरअसल, मामला विधान परिषद सदस्य की फाइल को लंबित रखने से जुड़ा है. उन्होंने एसडीम और कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे. इसी मामले से निलंबन को जोड़कर देखा जा रहा है. शिक्षक एमएलसी डॉक्टर बाबूलाल तिवारी की लॉ कॉलेज की भूमि से जुड़ी एक फाइल पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी. इसी प्रकार डॉक्टर बीआर अंबेडकर महाविद्यालय की भूमि को कृषि भूमि से अकृषक करने की फाइल भी 4 साल से कार्यालय में लटकी पड़ी है. तहसील स्तर पर इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी. एक के बाद एक कमी बता कर मामले को लटकाया जा रहा था |

ये खबर भी पढ़ें…
Guru Randhawa के जिम पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, Lawrence Bishnoi गैंग से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार
Guru Randhawa के जिम पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, Lawrence Bishnoi गैंग से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार
June 17, 2026
दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित Punjabi Singer Guru Randhawa के जिम के बाहर हुई फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में यह मामला उठाया गया था. इसके बाद एसडीम नरैनी को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय से संबंध कर दिया गया है. उसकी जगह एसडीएम सत्य प्रकाश को भेजा गया है, जो पहले भी नरैनी तहसील में कार्य कर चुके हैं. एसडीएम विकास यादव पर जनहित के कार्यो में रुचि न लेने और कार्यो में उदासीनता बरतने के साथ ही कदाचार का आरोप लगा है. तमाम शिकायतों के बाद सीएम योगी ने एक्शन लिया है |

ये खबर भी पढ़ें…
सुप्रीम कोर्ट का नोटिस: बलौदाबाजार हिंसा केस में सरकार से जवाब तलब, 17 जुलाई को अगली सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट का नोटिस: बलौदाबाजार हिंसा केस में सरकार से जवाब तलब, 17 जुलाई को अगली सुनवाई
June 19, 2026
नई दिल्ली। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हाईकोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp