Trending

मनघट्टा रिसॉर्ट में युवती की मौत: रिसार्ट संचालक पर रेप का आरोप, तीन गिरफ्तार, रिसॉर्ट सील. ..पुलिस जांच में जुटी


राजनांदगांव, 20 जून 2026: छत्तीसगढ़ के मनघट्टा रिसॉर्ट में भिलाई की 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के बाद मौके से फरार हुए तीन युवकों को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से मुख्य आरोपी आशुतोष हिरवानी है, जो रिसॉर्ट का संचालक बताया जा रहा है और उस पर मृतका के साथ बलात्कार करने का आरोप है। पुलिस ने रिसॉर्ट को पूरी तरह से सील कर दिया है।

बाथरूम में मिला था शव, शरीर पर मिले चोट के निशान

 जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 5 बजे युवती का शव रिसॉर्ट के बाथरूम में मिला था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतका के शरीर पर चोटों के निशान भी पाए गए हैं। घटना के बाद रिसॉर्ट में मौजूद युवक फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमनी पुलिस, सीएसपी वैशाली जैन, लालबाग थाना प्रभारी, एफएसएल (FSL) और क्राइम ब्रांच की टीमों ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

Screenshot 2026-06-20 181250

मृतका भिलाई की रहने वाली थी

सोमनी पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान भिलाई-3, जिला दुर्ग के निवासी के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे उसका शव रिसॉर्ट के बाथरूम में मिला। सूचना मिलते ही सीएसपी वैशाली जैन, लालबाग थाना प्रभारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया।

रायपुर में पार्टी के बाद पहुंचे थे रिसॉर्ट

पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के समय रिसॉर्ट में कुल 8 लोग मौजूद थे। इनमें से तीन युवक और दो युवतियां भिलाई से आए थे, जबकि तीन अन्य युवक रायपुर से वहां पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि देर रात रिसॉर्ट पहुंचने से पहले इन सभी ने रायपुर में एक पार्टी भी की थी। इस मामले में पुलिस एक अन्य युवती की भूमिका की भी जांच कर रही है, हालांकि अभी उस पर कुछ भी बोलने से बच रही है।

सहयोगियों समेत तीन गिरफ्तार, पीएम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने मुख्य आरोपी आशुतोष हिरवानी के साथ-साथ उसके दो सहयोगियों—घनश्याम बेलचंदन और छत्रपाल को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और सभी संदेहियों के बयान दर्ज किए गए हैं। एसपी के निर्देश पर मामले की हर एंगल से तफ्तीश की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले भी उठते रहे हैं सवाल

मनगटा वन चेतना क्षेत्र में कई रिसॉर्ट संचालित हैं, जहां राजनांदगांव के अलावा दुर्ग और भिलाई से भी बड़ी संख्या में युवक-युवतियां पार्टी और अन्य कार्यक्रमों के लिए पहुंचते हैं। इस क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में युवती की संदिग्ध मौत के बाद एक बार फिर रिसॉर्टों में होने वाली गतिविधियां चर्चा में हैं।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp