LIVE UPDATE
Trending

“मैं कलेक्टर बोल रहा हूँ…”सुनते ही आवेदक रह गया हैरान; संजय अग्रवाल ने खुद फोन लगा कर दिया उज्ज्वला योजना का भरोसा

cgnews24 Team
लेखक:

cgnews24 Team

बिलासपुर, 16 जून 2026। बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मंगलवार को आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, पीएमओ पोर्टल, मुख्यमंत्री जनदर्शन, सीजी ग्रिवांस, मुख्यमंत्री घोषणाओं एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक के दौरान एक दिलचस्प और संवेदनशीलता से भरा वाकया सामने आया। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की लाइव समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने खुद बिरकोना निवासी आवेदक  राजेंद्र साहू का नंबर मिलाया। जब कलेक्टर ने फोन पर अपना परिचय देते हुए कहा, “मैं कलेक्टर बिलासपुर बोल रहा हूँ”, तो एक पल के लिए आवेदक श्री साहू को अपनी कानों पर विश्वास ही नहीं हुआ। कलेक्टर ने उन्हें आश्वस्त करते हुए बेहद आत्मीयता से उनकी समस्या के बारे में पूछा।

ये खबर भी पढ़ें…
Live Grievance Redressal: Bilaspur Collector Sanjay Agrawal Dials Applicant Mid-Meeting, Assures Ujjwala Benefit Once Portal Reopens
Live Grievance Redressal: Bilaspur Collector Sanjay Agrawal Dials Applicant Mid-Meeting, Assures Ujjwala Benefit Once Portal Reopens
June 16, 2026
BILASPUR, June 16, 2026: Bilaspur Collector Sanjay Agrawal on Tuesday conducted a detailed review of pending cases under the Chief...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उज्ज्वला योजना के पोर्टल खुलते ही मिलेगा लाभ

राजेंद्र साहू ने कलेक्टर को बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन के लिए आवेदन किया था और वे उसी पर हुई कार्रवाई की स्थिति जानना चाहते थे। इस पर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि: वर्तमान में योजना का आधिकारिक पोर्टल बंद है, जैसे ही पोर्टल दोबारा प्रारंभ होगा, नियमानुसार त्वरित कार्रवाई कर उन्हें योजना का लाभ दिलाया जाएगा। कलेक्टर से सीधे मिले इस आश्वासन और त्वरित रेस्पॉन्स पर आवेदक श्री साहू ने पूर्ण संतोष व्यक्त किया।

अधिकारियों को सख्त निर्देश: शिकायतों के निराकरण में न हो देरी

कलेक्टर ने बैठक में मौजूद सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता की समस्याओं और शिकायतों का निराकरण पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और अन्य पोर्टल्स पर लंबित मामलों को समय-सीमा के भीतर और पूरी पारदर्शिता के साथ सुलझाया जाए, ताकि नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें…
High-level review of PMGSY in Chhattisgarh; CS directs connectivity for all unlinked habitations
High-level review of PMGSY in Chhattisgarh; CS directs connectivity for all unlinked habitations
June 16, 2026
Raipur, June 16,2026 /In the 28th meeting of State-Level Standing Committee on Tuesday a high-level review of the Pradhan Mantri...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, पीएमओ पोर्टल, मुख्यमंत्री जनदर्शन, सीजी ग्रिवांस और मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन की प्रगति जांची गई। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित जिला स्तर के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
…जब आधी रात विधायक ने मारा छापा; नदी में चल रहा था बड़े पैमाने पर खनन, रेत माफियाओं के अड्डे पर मचा हड़कंप…जेसीबी, पोकलेन, टिप्पर और ट्रैक्टर जब्त
…जब आधी रात विधायक ने मारा छापा; नदी में चल रहा था बड़े पैमाने पर खनन, रेत माफियाओं के अड्डे पर मचा हड़कंप…जेसीबी, पोकलेन, टिप्पर और ट्रैक्टर जब्त
June 18, 2026
बीजापुर, 18 जून 2026। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से अवैध रेत खनन और तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp