खेल

छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक शुरुआत: नवा रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला का भव्य आयोजन संपन्न



रायपुर: छत्तीसगढ़ की खेल संस्कृति और इतिहास में आज एक नया और गौरवशाली अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेली जा रही तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का सफलतापूर्वक तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला गया। छत्तीसगढ़ की धरती पर पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट श्रृंखला का आयोजन हुआ है, और भारत-जिम्बाब्वे के बीच इस पहली द्विपक्षीय श्रृंखला की शुरुआत ने प्रदेश का नाम वैश्विक पटल पर और रोशन कर दिया है।


मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्रृंखला के इस रोमांचक तीसरे मुकाबले का स्टेडियम पहुंचकर आनंद लिया और दोनों टीमों के खिलाड़ियों का आत्मीय स्वागत व उत्साहवर्धन किया।
प्रदेश की बेटियों के लिए बनेगी प्रेरणा: मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि प्रदेश की बेटियों के लिए बड़े सपने देखने और उन्हें सच करने का एक बड़ा अवसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि जब हमारी बेटियां विश्वस्तरीय खिलाड़ियों को अपने सामने मैदान पर खेलती देखेंगी, तो उनमें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आत्मविश्वास और अधिक मजबूत होगा।


माताओं, बहनों और बालिकाओं के लिए इस ऐतिहासिक श्रृंखला के दौरान स्टेडियम में निःशुल्क प्रवेश की विशेष व्यवस्था की गई थी, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं खेलों से जुड़ सकें।
छत्तीसगढ़ बन रहा है राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल का प्रमुख केंद्र
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचना के विकास और प्रतिभाओं को निखारने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ को लीज पर दिए जाने के बाद से यहां लगातार बड़े आयोजनों का मार्ग प्रशस्त हुआ है।


इससे पहले नवा रायपुर में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के साथ-साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के आईपीएल मैचों का भी सफल आयोजन हो चुका है। अब भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 श्रृंखला के सफल आयोजन ने छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख स्पोर्ट्स एवं इवेंट डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित कर दिया है।


पर्यटन, व्यापार और रोजगार को मिल रही नई गति
बड़े खेल आयोजनों के आर्थिक और सामाजिक प्रभावों पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब देश-विदेश से खिलाड़ी, अधिकारी और दर्शक छत्तीसगढ़ आते हैं, तो इससे पर्यटन, होटल व्यवसाय, परिवहन और स्थानीय व्यापार को नई ऊर्जा मिलती है। इन आयोजनों से स्थानीय स्तर पर रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी सृजित होते हैं।
प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप खेलों का हो रहा विकास
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल और खिलाड़ियों के लिए एक सकारात्मक माहौल तैयार हुआ है, जिसमें भारत की बेटियां हर मंच पर देश का मान बढ़ा रही हैं। छत्तीसगढ़ सरकार भी इसी सोच के साथ प्रदेश के युवाओं और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।


इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ, बीसीसीआई के पदाधिकारी, खेल जगत के तमाम प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी स्टेडियम में उपस्थित रहे। यह ऐतिहासिक श्रृंखला दोनों देशों के बीच मैत्री और उत्कृष्ट खेल भावना की एक अनूठी मिसाल बन गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp